नॉर्थम्पटनशायर काउंटी क्रिकेट क्लब ने मंगलवार को यॉर्कशायर के टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज फिनले बीन के साथ 3 साल का करार किया है। फिनले बल्लेबाजी के साथ विकेटकीपिंग में भी निपुण हैं।

हालांकि, यॉर्कशायर के साथ करार खत्म होने में अभी दो साल बचे थे, लेकिन काउंटी चैंपियनशिप के पहले चरण के मैचों में शतक लगाने और 25.22 की औसत होने के बावजूद, उन्हें टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल सकी थी।

फिनले बीन नॉर्थम्पटनशायर का हिस्सा बनने पर काफी खुश हैं। बीन ने कहा, "मैं नॉर्थम्पटनशायर से जुड़कर बेहद खुश हूं। मैं जल्द से जल्द शुरुआत करने के लिए उत्सुक हूं और फैंस को दिखाना चाहता हूं कि मैं क्या कर सकता हूं। ब्लास्ट में मिली सफलता और काउंटी चैंपियनशिप के प्रदर्शन को देखकर लगता है कि यह एक बेहतरीन ग्रुप है। मुझे उम्मीद है कि हम अगले सीजन में भी इसी तरह का प्रदर्शन जारी रख सकेंगे। यह मेरे लिए एक रोमांचक समय है। डैरेन और बाकी कोचिंग स्टाफ के मार्गदर्शन में, मैं अपने खेल को और बेहतर बनाने और टीम के लिए बड़ा योगदान देने के लिए उत्सुक हूं।"

बीन ने अगस्त 2022 में केंट के खिलाफ 'वन डे कप' में यॉर्कशायर के लिए अपना डेब्यू किया था। इसके अगले महीने, उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन वन में लंकाशायर के खिलाफ अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया। इस टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज ने नॉर्थम्पटनशायर के लिए दो अलग-अलग फॉर्मेट में 78 मैच खेले और 3,000 से ज्यादा रन बनाए।

फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में उन्होंने 33.53 की औसत के साथ 2649 रन बनाए, जबकि 30 'लिस्ट ए' मुकाबलों में 21.54 की औसत के साथ 517 रन जुटाए।

बीन के जाने पर, यॉर्कशायर के क्रिकेट महाप्रबंधक गैविन हैमिल्टन ने कहा, "पिछले एक साल या उसके आसपास हमने फिन के साथ काफी खुलकर बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने लगातार नियमित क्रिकेट खेलने पर जोर दिया है, जो कि सही भी है। फिन यॉर्कशायर के लिए एक शानदार खिलाड़ी रहे हैं और ड्रेसिंग रूम में भी उनका होना बहुत अच्छा रहा है। हमें खुशी होती अगर वह अपना बचा हुआ कॉन्ट्रैक्ट पूरा करते, लेकिन हम उनकी महत्वाकांक्षा को समझते हैं और उसका सम्मान करते हैं। खिलाड़ियों को जाते हुए देखना कभी आसान नहीं होता, खासकर उन खिलाड़ियों को जो हमारी एकेडमी से निकले हैं, लेकिन हमें इस बात पर गर्व है कि फिन के विकास में यॉर्कशायर ने अहम भूमिका निभाई है। हम उनके भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।"

फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में उन्होंने 33.53 की औसत के साथ 2649 रन बनाए, जबकि 30 'लिस्ट ए' मुकाबलों में 21.54 की औसत के साथ 517 रन जुटाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार