इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच द विलेज, डबलिन में खेला गया। इंग्लैंड ने फिल सॉल्ट की धमाकेदार पारी के दम पर आयरलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में 0-1 की बढ़त ले ली।

Advertisement

197 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी इंग्लैंड के लिए सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने 46 गेंद पर 4 छक्के और 10 चौके की मदद से 89 रन की पारी खेली। साल्ट की इस पारी ने इंग्लैंड के लिए जीत को आसान बना दिया। एक समय ऐसा लग रहा था कि साल्ट शतक पूरा कर लेंगे लेकिन तेज गति से स्कोरबोर्ड को चलाने की कोशिश में 11 रन से वह अपना शतक चूक गए।

Advertisement

इंग्लैंड ने 17.4 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीत लिया। साल्ट के अलावा जोस बटलर ने 10 गेंद पर 28, कप्तान जैकब बेथेल ने 16 गेंद पर 24 और सैम करन ने 15 गेंद पर 27 रन की पारी खेली।

197 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी इंग्लैंड के लिए सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने 46 गेंद पर 4 छक्के और 10 चौके की मदद से 89 रन की पारी खेली। साल्ट की इस पारी ने इंग्लैंड के लिए जीत को आसान बना दिया। एक समय ऐसा लग रहा था कि साल्ट शतक पूरा कर लेंगे लेकिन तेज गति से स्कोरबोर्ड को चलाने की कोशिश में 11 रन से वह अपना शतक चूक गए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस मैच में जैकब बेथेल ने इतिहास रचा। फील्ड पर टॉस के लिए उतरते ही वह इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास के सबसे युवा कप्तान बन गए। कप्तान के रूप में उनकी शुरुआत यादगार रही और टीम ने मैच 4 विकेट से जीता। हालांकि, बतौर बल्लेबाज उनके लिए मैच थोड़ा निराशाजनक रहा, वह सिर्फ 24 रन बना सके।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार