New Delhi: अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टी20 मैच में जीत के लिए 157 रन का टारगेट रखा है। अजमतुल्लाह उमरजई और मोहम्मद नबी की जोड़ी ने अफगानिस्तान को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी अफगान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। मुकाबले की दूसरी गेंद पर रहमानुल्लाह गुरबाज (0) पवेलियन लौट गए। उस समय तक टीम के खाते में सिर्फ 5 रन थे।
इसके बाद सेदिकुल्लाह अटल ने कप्तान इब्राहिम जादरान के साथ मोर्चा संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने दूसरे विकेट के लिए 22 गेंदों में 32 रन की साझेदारी की। टीम ने 38 के स्कोर पर जादरान के रूप में दूसरा विकेट गंवाया, जो 10 गेंदों में 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
इसके बाद 43 रन तक सेदिकुल्लाह अटल (13), गुलबदीन नायब (2) और दरवेश रसूली (2) भी अपना विकेट गंवा बैठे। यहां से मोहम्मद नबी ने अजमतुल्लाह उमरजई के साथ छठे विकेट के लिए 56 गेंदों में 83 रन की साझेदारी करते हुए टीम को शतक के पार पहुंचा दिया।
मोहम्मद नबी 27 गेंदों में 2 छक्कों और 2 चौकों के साथ 33 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद अजमत शाह ने मोर्चा संभाले रखा, लेकिन दूसरे छोर पर बल्लेबाज टिक नहीं सके। अजमतुल्लाह 44 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 64 रन बनाकर नाबाद रहे।
भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने 4 ओवरों में 19 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को 1-1 सफलता हाथ लगी।
मोहम्मद नबी 27 गेंदों में 2 छक्कों और 2 चौकों के साथ 33 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद अजमत शाह ने मोर्चा संभाले रखा, लेकिन दूसरे छोर पर बल्लेबाज टिक नहीं सके। अजमतुल्लाह 44 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 64 रन बनाकर नाबाद रहे।
Also Read: LIVE Cricket Score
अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी।