अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया टेस्ट सीरीज का पहला मैच ड्रॉ रहा। इस 'हाई-स्कोरिंग' मुकाबले की तीन पारियों में कुल 1,541 रन बने। मैच के अंतिम दिन 41 वर्षीय क्रेग इर्विन ने 'नाबाद दोहरा शतक' जड़ा।

शारजाह में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने पहली पारी में 504 रन बनाए। इस पारी में बेन करेन (42) ने इनोसेंट काइया(34) के साथ पहले विकेट के लिए 60 रन, जबकि ब्रेंडन टेलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 65 रन जोड़े।

इसके बाद कप्तान ब्रायन बेनेट ने मोर्चा संभाला, जिन्होंने ब्रेंडन टेलर के साथ तीसरे विकेट के लिए 137 रन जुटाए। इसके बाद वेस्ली मधेवेरे (54) के साथ छठे विकेट के लिए 96 रन जोड़ते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। इस पारी में टेलर ने 18 बाउंड्री के साथ 131 रन बनाए, जबकि बेनेट ने 128 रन की पारी खेली। अफगान खेमे से मोहम्मद सलीम और कैस अहमद ने 3-3 विकेट हासिल किए।

इसके जवाब में अफगानिस्तान ने अपनी पहली पारी में 514 रन बनाकर 10 रन की मामूली बढ़त हासिल की। इस टीम को महज 14 के स्कोर पर अब्दुल मलिक (2) के रूप में पहला झटका लग गया था, जिसके बाद सेदीकुल्लाह अटल ने रहमानुल्लाह जादरान के साथ दूसरे विकेट के लिए 206 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया।

सेदीकुल्लाह 3 छक्कों और 6 चौकों के साथ 105 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जादरान 13 बाउंड्री के साथ 113 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद रहमत शाह ने मोर्चा संभाला। उन्होंने इकराम अलीखिल (40) के साथ 65 रन, कैस अहमद (27) के साथ 55 रन और जिया-उर-रहमान (15) के साथ 92 रन की साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया।

रहमत शाह 347 गेंदों में 3 छक्कों और 14 चौकों के साथ 173 रन बनाकर आउट हुए। विपक्षी खेमे से न्यूमैन न्यामहूरी ने 82 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट झटके, जबकि ग्रेम क्रेमर ने 3 विकेट हासिल किए।

जिम्बाब्वे की टीम मुकाबले के चौथे दिन बल्लेबाजी के लिए उतरी। इस टीम ने 38 के स्कोर तक 2 विकेट खो दिए थे, जिसके बाद ब्रायन बेनेट ने ब्रेंडन टेलर (82) के साथ 82 रन और कप्तान क्रेग इर्विन (58) के साथ 55 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 175 के स्कोर तक पहुंचाया।

यहां से क्रेग इर्विन ने अंतुम नकवी के साथ पांचवें विकेट के लिए 140 रन, जबकि वेस्ली मधेवेरे के साथ छठे विकेट के लिए 208 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को 523/5 के स्कोर तक पहुंचा दिया। इर्विन 279 गेंदों में 2 छक्कों और 23 चौकों के साथ 206 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि मधेवेरे ने 5 बाउंड्री के साथ 100 रन की नाबाद पारी खेली। इस पारी में अफगान खेमे से जिया-उर-रहमान अकबर ने 2 विकेट निकाले। मोहम्मद सलीम और अब्दुल मलिक को 1-1 विकेट हाथ लगा।

जिम्बाब्वे की टीम मुकाबले के चौथे दिन बल्लेबाजी के लिए उतरी। इस टीम ने 38 के स्कोर तक 2 विकेट खो दिए थे, जिसके बाद ब्रायन बेनेट ने ब्रेंडन टेलर (82) के साथ 82 रन और कप्तान क्रेग इर्विन (58) के साथ 55 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 175 के स्कोर तक पहुंचाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार