साउथ अफ्रीका के खिलाफ किंग्समीड में जारी टेस्ट सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पकड़ बना ली है। पहली पारी के आधार पर 106 रन की बढ़त हासिल करने के बाद मेहमान टीम ने तीसरे दिन की समाप्ति तक अपनी दूसरी पारी में 33 रन बनाकर 139 रन की लीड बना ली है।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 390 रन बनाए। इस पारी में स्टीव स्मिथ ने मार्नस लाबुशेन के साथ तीसरे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की, जबकि मैट रेनेशॉ ने पैट कमिंस के साथ सातवें विकेट के लिए 86 रन जुटाए। इनके अलावा, नाथन लियोन ने मैट रेनेशॉ के साथ 134 रन जोड़े।

इस पारी में रेनेशॉ 22 बाउंड्री के साथ 190 रन बनाकर आउट हुए, जबकि पैट कमिंस ने 43 रन की पारी खेली। इनके अलावा, मार्नस लाबुशेन ने 37 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से वियान मुल्डर ने सर्वाधिक 4 विकेट निकाले, जबकि मार्को जानसेन को 3 विकेट हाथ लगे। एनरिक नॉर्त्जे ने 2 विकेट अपने नाम किए।

इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम पहली पारी में 284 रन ही बना सकी। मेजबान टीम ने रयान रिकल्टन (0) के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया। उस समय तक खाता भी नहीं खुला था। इसके बाद एडेन मार्करम (37) ने डेविड बेडिंगहाम (49) के साथ दूसरे विकेट के लिए 84 रन जोड़े, लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद टीम लड़खड़ा गई। आलम ये रहा कि 99 के स्कोर तक 4 विकेट गिर गए थे।

इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स ने वियान मुल्डर के साथ पांचवें विकेट के लिए 56 रन जुटाकर टीम को 155 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन 197 रन पर 8 विकेट गिर गए थे। इसके बाद साइमन हार्मर ने केशव महाराज के साथ नौवें विकेट के लिए 52 रन और एनरिक नॉर्त्जे के साथ अंतिम विकेट के लिए 35 रन जुटाकर टीम को 284 रन तक पहुंचाया। पैट कमिंस ने 3 विकेट अपने नाम किए, जबकि मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन ने 2-2 विकेट निकाले।

इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम पहली पारी में 284 रन ही बना सकी। मेजबान टीम ने रयान रिकल्टन (0) के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया। उस समय तक खाता भी नहीं खुला था। इसके बाद एडेन मार्करम (37) ने डेविड बेडिंगहाम (49) के साथ दूसरे विकेट के लिए 84 रन जोड़े, लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद टीम लड़खड़ा गई। आलम ये रहा कि 99 के स्कोर तक 4 विकेट गिर गए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार