T20 World Cup: पाकिस्तानी ऑलराउंडर शादाब खान और तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को चोटिल होने के चलते बांग्लादेश के खिलाफ टी20 दौरे के लिए 15 सदस्यीय टीम से बाहर कर दिया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मंगलवार को टीम का ऐलान किया, जिसमें सलमान अली आगा को टीम की कमान सौंपी गई।

Advertisement

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज 20-24 जुलाई के बीच खेली जाएगी। सभी मैच ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेल जाएंगे।

Advertisement

उप कप्तान शादाब ने हाल ही में यूके में अपने दाएं कंधे की सफल सर्जरी करवाई थी। वह इससे रिकवरी कर रहे हैं।

हारिस रऊफ सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की ओर से मेजर क्रिकेट लीग खेल रहे थे, लेकिन इस बीच उनकी ग्रेड-1 हैमस्ट्रिंग चोट का पता चला। ऐसे में अब वह एमएलसी के शेष मुकाबलों में नहीं खेल सकेंगे।

चोटिल हारिस रऊफ की अनुपस्थिति में तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा को नेशनल टीम में शामिल किया गया है। मिर्जा ने पीएसएल सीजन-9 में लाहौर कलंदर्स के साथ खेलते हुए चार मैचों में 15 की औसत और 9.64 की इकॉनमी रेट से नौ विकेट चटकाए हैं।

पाकिस्तानी टीम 16 जुलाई को बांग्लादेश पहुंचेगी। पहला टी20 मैच 20 जुलाई को खेला जाएगा, जबकि दूसरा और तीसरा मैच क्रमशः 22 और 24 जुलाई को आयोजित होंगे।

Advertisement

चोटिल हारिस रऊफ की अनुपस्थिति में तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा को नेशनल टीम में शामिल किया गया है। मिर्जा ने पीएसएल सीजन-9 में लाहौर कलंदर्स के साथ खेलते हुए चार मैचों में 15 की औसत और 9.64 की इकॉनमी रेट से नौ विकेट चटकाए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, अहमद दानियाल, फहीम अशरफ, फखर जमान, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सईम अयूब, सलमान मिर्जा और सुफयान मोकिम।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार