T20 World Cup Cricket Match: भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के एक टीवी शो में कुछ दिन पहले कहा था कि पाकिस्तान क्वालीफाई करे या न करे, लेकिन भारत निश्चित रूप से सेमीफाइनल में नहीं जाएगा। यह बयान उन्होंने कई बार दोहराया था।
भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को कोलकाता में खेले गए सुपर-8 के अपने आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। इसके बाद से आमिर सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस के निशाने पर हैं।
भारतीय फैंस आमिर को सलाह दे रहे हैं कि वे भारतीय टीम पर कोई टिप्पणी करने की जगह अपनी टीम को देखें और उसमें सुधार के लिए प्रयास करें। सोशल मीडिया पर कई फैंस ने आमिर को उनकी फिक्सिंग वाली पुरानी कहानी भी याद दिलाई है।
भारतीय टीम ने संजू सैमसन की बेहतरीन और नाबाद 97 रन की पारी की बदौलत वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
भारतीय फैंस आमिर को सलाह दे रहे हैं कि वे भारतीय टीम पर कोई टिप्पणी करने की जगह अपनी टीम को देखें और उसमें सुधार के लिए प्रयास करें। सोशल मीडिया पर कई फैंस ने आमिर को उनकी फिक्सिंग वाली पुरानी कहानी भी याद दिलाई है।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारतीय टीम का सेमीफाइनल मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।