श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने शुक्रवार को घोषणा की है कि श्रीलंका के पूर्व कप्तान और 1996 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी हशन तिलकरत्ने को सीनियर मेंस नेशनल प्रोग्राम का बैटिंग कोच नियुक्त किया गया है।
1989 से 2004 के बीच 83 टेस्ट और 200 वनडे मैचों में कुल 8,334 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले 59 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 20 अगस्त को आधिकारिक तौर पर अपनी नई भूमिका संभाली। उनका अनुबंध 31 दिसंबर, 2027 तक चलेगा।
एसएलसी ने एक बयान में कहा, "श्रीलंका क्रिकेट, सीनियर पुरुष टीम के बैटिंग कोच के तौर पर हशन तिलकरत्ने की नियुक्ति की घोषणा करता है। वह एसएलसी के नेशनल हाई परफॉर्मेंस सेंटर में रहेंगे और सीनियर पुरुष टीम के हिस्से के तौर पर राष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ काम करेंगे। वर्ल्ड कप विजेता रह चुके तिलकरत्ने इससे पहले श्रीलंका की पुरुष राष्ट्रीय टीम के बैटिंग कोच और श्रीलंका की महिला राष्ट्रीय टीम के हेड कोच रह चुके हैं। उन्होंने बांग्लादेश की महिला राष्ट्रीय टीम के हेड कोच के तौर पर भी काम किया है।"
तिलकरत्ने ने 1989 से 2003 तक श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 83 टेस्ट मैच और 200 वनडे खेले और इन दोनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर 8,200 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाए। उनकी नियुक्ति 20 अगस्त 2026 से लागू हुई है और 31 दिसंबर 2027 तक जारी रहेगी।
एसएलसी ने एक बयान में कहा, "श्रीलंका क्रिकेट, सीनियर पुरुष टीम के बैटिंग कोच के तौर पर हशन तिलकरत्ने की नियुक्ति की घोषणा करता है। वह एसएलसी के नेशनल हाई परफॉर्मेंस सेंटर में रहेंगे और सीनियर पुरुष टीम के हिस्से के तौर पर राष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ काम करेंगे। वर्ल्ड कप विजेता रह चुके तिलकरत्ने इससे पहले श्रीलंका की पुरुष राष्ट्रीय टीम के बैटिंग कोच और श्रीलंका की महिला राष्ट्रीय टीम के हेड कोच रह चुके हैं। उन्होंने बांग्लादेश की महिला राष्ट्रीय टीम के हेड कोच के तौर पर भी काम किया है।"
Also Read: LIVE Cricket Score
तिलकरत्ने ने 11 टेस्ट मैचों में श्रीलंका की कप्तानी भी की थी। इसके साथ ही उन्होंने नेशनल सिलेक्टर के तौर पर भी काम किया। उन्होंने सीनियर, अंडर 19 और महिला टीमों के साथ किया।