भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई, वर्ष 1981 में हुआ था। एमएस धोनी को उनके जन्मदिन पर देशभर से शुभकामनाएं दी जा रही हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मानस कुमार साहू ने पुरी में अपने स्टूडियो में एक खास सैंड एनीमेशन बनाया।

Advertisement

एक घंटे में तैयार हुई इस कलाकृति में धोनी के क्रिकेट सफर, उनकी उपलब्धियों और लीडरशिप क्वालिटीज को दिखाया गया है, साथ ही उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लगातार सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दी गई हैं।

Advertisement

आईएएनएस से बातचीत करते हुए मानस कुमार साहू ने कहा कि आज धोनी जी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए, हमने अपनी सैंड आर्ट के जरिए एक अनोखा सैंड एनिमेशन तैयार किया है। 'हैप्पी बर्थडे, कैप्टन कूल' का संदेश देते हुए मैंने यह एनिमेशन बनाया है।

बीसीसीआई की ओर से एम. एस. धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई हैं। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "538 अंतरराष्ट्रीय मैच, 17266 अंतरराष्ट्रीय रन और 829 विकेट के पीछे से स्टंप, आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2007, आईसीसी मेंस ओडीआई वर्ल्ड कप 2011 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 जीतने वाले कप्तान, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान, इस खेल के महान खिलाड़ी एम. एस. धोनी को जन्मदिन की बधाई।"

आईएएनएस से बातचीत करते हुए मानस कुमार साहू ने कहा कि आज धोनी जी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए, हमने अपनी सैंड आर्ट के जरिए एक अनोखा सैंड एनिमेशन तैयार किया है। 'हैप्पी बर्थडे, कैप्टन कूल' का संदेश देते हुए मैंने यह एनिमेशन बनाया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बधाई देते हुए 'एक्स' पर लिखा, "क्रिकेट जगत में भारत को विश्व विजेता बनाने वाले सुप्रसिद्ध खिलाड़ी एवं युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत महेंद्र सिंह धोनी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।"

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार