T20I Match: भारत ने गुरुवार को क्वींसलैंड में खेले जा रहे टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 168 रन का टारगेट दिया है। फिलहाल 5 मुकाबलों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। ऐसे में दोनों टीमें सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेंगी।

Advertisement

मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने 6.4 ओवरों में 56 रन की साझेदारी की।

अभिषेक 21 गेंदों में 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी इस पारी में 1 छक्का और 3 चौके शामिल रहे।

यहां से शिवम दुबे ने शुभमन गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूती देने की कोशिश की। दुबे 18 गेंदों में 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गिल के साथ तीसरे विकेट के लिए 33 रन जुटाते हुए टीम को मजबूत स्थिति तक पहुंचाया।

गिल 39 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 46 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सूर्या ने 10 गेंदों में 20 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

वाशिंगटन सुंदर ने 7 गेंदों में 2 चौकों के साथ 12 रन की पारी खेली। अंतिम ओवरों में अक्षर पटेल ने 11 गेंदों में 21 रन की नाबाद पारी खेलते हुए भारत को 167/8 के स्कोर पर पहुंचाया।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नाथन एलिस और एडम जांपा ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि जेवियर बार्टलेट और मार्कस स्टोइनिस को 1-1 सफलताएं हाथ लगीं।

वाशिंगटन सुंदर ने 7 गेंदों में 2 चौकों के साथ 12 रन की पारी खेली। अंतिम ओवरों में अक्षर पटेल ने 11 गेंदों में 21 रन की नाबाद पारी खेलते हुए भारत को 167/8 के स्कोर पर पहुंचाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

इससे पहले टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज 1-2 से गंवा दी थी। ऐसे में भारत टी20 सीरीज को जीतकर हिसाब बराबर करना चाहेगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार