आईपीएल 2026 के बाद राज्यस्तरीय टी20 लीग का दौर शुरू हो गया है। तेलंगाना में पहली बार तेलंगाना टी-20 लीग (टीजी20 लीग) का आयोजन होना है। हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस लीग के मुकाबले 21 जून से शुरू होंगे। 8 टीमों के बीच 32 मैच खेले जाने हैं। लीग के प्रथम एडिशन के लिए रविवार को हैदराबाद में नीलामी प्रक्रिया का आयोजन किया गया। इस मौके पर सभी फ्रेंचाइजियों के मालिक टीजी20 को लेकर उत्साहित नजर आए।
टीजी20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन वी. अगम राव ने आईएएनएस से बात करते हुए भारतीय टी20 टीम में नेतृत्व परिवर्तन पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, "श्रेयस अय्यर बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। हमें बहुत खुशी है कि हमारे तिलक वर्मा को भी उप-कप्तान बनाया गया है। हमें तिलक वर्मा और सिराज की कमी खल सकती है, क्योंकि दोनों को इस टूर्नामेंट में खेलना था, लेकिन अब उनका शेड्यूल छोटा हो गया है। मुझे उम्मीद है कि वे एक या दो मैच खेल पाएंगे। भारतीय टीम को शुभकामनाएं।"
वारंगल वॉरियर्स के सह-मालिक वरुण ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "तेलंगाना के लिए यह एक लंबे समय से प्रतीक्षित मंच रहा है। आखिरकार, यह हो रहा है। यह प्रतिभा दिखाने के लिए एक बहुत बड़ा मंच बनने जा रहा है। मेरा मानना है कि तेलंगाना में बहुत प्रतिभा है। अब तक उनके पास यह मंच नहीं था। हम नीलामी में सिराज को हासिल कर सके हैं। यह हमारे लिए बड़ी बात है।"
नलगोंडा नाइट्स के मालिक अनुराग पल्ला ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि टीजी20 लीग का मकसद तेलंगाना के जिला स्तर के खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा मौके देना है, ताकि स्थानीय प्रतिभाओं को स्ट्रक्चर्ड टीम चयन और नीलामी प्रक्रिया के जरिए एक्सपोजर मिल सके।
रंगा रेड्डी राइजर्स टीम के मालिक राम बाबू गुरु ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "हमें टीजी20 लीग पहल का हिस्सा बनने पर बहुत गर्व है। मैं तेलंगाना में यह प्लेटफॉर्म लाने के लिए हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) को बधाई देना चाहता हूं। इससे एक ऐसा नया सिस्टम बनाने का शानदार मौका मिलता है जहां जमीनी स्तर के उभरते हुए क्रिकेट स्टार्स अपनी प्रतिभा दिखा सकें।"
नलगोंडा नाइट्स के मालिक अनुराग पल्ला ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि टीजी20 लीग का मकसद तेलंगाना के जिला स्तर के खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा मौके देना है, ताकि स्थानीय प्रतिभाओं को स्ट्रक्चर्ड टीम चयन और नीलामी प्रक्रिया के जरिए एक्सपोजर मिल सके।
Also Read: LIVE Cricket Score
मेदक फाल्कन्स के सहमालिक सुमंत बोन्थु ने कहा, "सच कहूं तो, हम उम्मीद से कहीं ज्यादा उत्साहित हैं। लीग से बच्चों और हर उम्र के लोगों के बीच काफी चर्चा होगी।"