महिला टी20 विश्व कप 2026 में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। देशभर में भारतीय टीम की जीत के लिए दुआ मांगी जा रही है। फैंस ने उम्मीद जताई है कि इस मुकाबले में भारत की बेटियां दमदार प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत दर्ज करेंगी।

Advertisement

प्रयागराज में भारतीय टीम की जीत के लिए गंगा-पूजन और आरती की गई। इस दौरान फैंस गंगा में उतरे और उनके हाथों में भारतीय टीम की खिलाड़ियों के पोस्ट नजर आए। वहीं, राजस्थान के चूरू जिले में महिला क्रिकेट फैंस ने 'आईएएनएस' के साथ बातचीत करते हुए भारतीय टीम से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

Advertisement

यशोदा नाम की एक फैन ने कहा कि जब भारत और पाकिस्तान की टीमें मैदान पर एक-दूसरे के खिलाफ उतरती हैं, जो रोमांच अपने चरम पर होता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस महामुकाबले में हरमनप्रीत कौर बल्ले से शानदार प्रदर्शन करेंगी। वहीं, एक अन्य फैन ने कहा कि इस मुकाबले में टॉस काफी अहम होगा, जो भारतीय टीम को जीतना चाहिए।

प्रयागराज में भारतीय टीम की जीत के लिए गंगा-पूजन और आरती की गई। इस दौरान फैंस गंगा में उतरे और उनके हाथों में भारतीय टीम की खिलाड़ियों के पोस्ट नजर आए। वहीं, राजस्थान के चूरू जिले में महिला क्रिकेट फैंस ने 'आईएएनएस' के साथ बातचीत करते हुए भारतीय टीम से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

Also Read: LIVE Cricket Score

रविवार को भी भारत अपने इस दबदबे को पाकिस्तान के खिलाफ कायम रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगा। भारतीय टीम को इस मुकाबले में स्मृति मंधाना,शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं, गेंदबाजी में रेणुका सिंह और क्रांति गौड़ की जोड़ी पाकिस्तान की बल्लेबाजों की अग्निपरीक्षा ले सकती है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार