जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होने से पहले अपने देश में वनडे वर्ल्ड कप खेलने के मौके को वरदान बताया है। उन्होंने कहा कि 2027 का टूर्नामेंट दुनिया को उनके देश की खूबसूरती और मेहमाननवाजी का अनुभव भी कराएगा।

जिम्बाब्वे, साउथ अफ्रीका और नामीबिया के साथ मिलकर वनडे वर्ल्ड कप 2027 की मेजबानी करेगा। रजा की टीम अपने लीग मैच हरारे, बुलावायो और विक्टोरिया फॉल्स में खेलेगी। अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर 40 वर्षीय रजा ने कहा कि घरेलू वर्ल्ड कप में खेलना उनके लिए व्यक्तिगत रूप से खास होगा।

'क्रिकइन्फो' की रिपोर्ट के अनुसार, एक इवेंट में रजा ने कहा, "हर क्रिकेटर का सपना होता है कि वह वर्ल्ड कप के बाद रिटायर हो। चूंकि मैं भी अपने करियर के अंत के करीब हूं, इसलिए घर में वर्ल्ड कप खेलने का मौका मिलना निश्चित रूप से मेरे लिए व्यक्तिगत नजरिए से एक वरदान है।"

उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि यह टूर्नामेंट जिम्बाब्वे और पूरे अफ्रीकी महाद्वीप को इंटरनेशनल दर्शकों के सामने पेश करने में मदद करेगा। उन्होंने कहा, "सामूहिक नजरिए से मुझे लगता है कि दुनिया को यह देखने की जरूरत है कि अफ्रीका के पास क्या-क्या है - खूबसूरती, भीड़, माहौल और खासकर जिम्बाब्वे में हमारे पास जो कुछ भी है। दुनिया को यह देखना चाहिए। जो लोग वर्ल्ड कप देखने के लिए जिम्बाब्वे की यात्रा करेंगे, उनके लिए यह एक यादगार अनुभव होगा।"

रजा ने प्रस्तावित वर्ल्ड कप फॉर्मेट का भी स्वागत किया, जिसमें पहले राउंड में तीन टीमें होंगी और विजेता टीम टॉप 11 टीमों के साथ छह-छह टीमों के दो ग्रुप में शामिल होगी। इसके बाद मुकाबला नॉकआउट राउंड से पहले सुपर सेवन स्टेज में जाएगा। उन्होंने कहा, "मुझे सुपर सेवन का आइडिया काफी पसंद आया। मुझे लगता है कि जो टीमें अच्छा खेलती हैं, वे वर्ल्ड कप में ज्यादा मैच खेलने की हकदार हैं।"

जिम्बाब्वे के कप्तान ने माना कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के इवेंट में घरेलू फायदा हासिल करना मुश्किल हो सकता है, क्योंकि खेलने की स्थितियों पर गवर्निंग बॉडी का कंट्रोल होता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि टीम उपलब्ध सभी मौकों का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेगी। रजा ने कहा, "हम घरेलू फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आईसीसी इवेंट्स के लिए ऐसा करना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि क्यूरेटर असल में आईसीसी ही सब कुछ कंट्रोल करती है।"

रजा ने प्रस्तावित वर्ल्ड कप फॉर्मेट का भी स्वागत किया, जिसमें पहले राउंड में तीन टीमें होंगी और विजेता टीम टॉप 11 टीमों के साथ छह-छह टीमों के दो ग्रुप में शामिल होगी। इसके बाद मुकाबला नॉकआउट राउंड से पहले सुपर सेवन स्टेज में जाएगा। उन्होंने कहा, "मुझे सुपर सेवन का आइडिया काफी पसंद आया। मुझे लगता है कि जो टीमें अच्छा खेलती हैं, वे वर्ल्ड कप में ज्यादा मैच खेलने की हकदार हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार