कप्तान शुभमन गिल ने रविवार को दूसरे टी20 मैच में जिम्बाब्वे को 100 रनों से हराने का श्रेय अभिषेक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ की धमाकेदार पारियों को दिया।

Advertisement

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 234 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में सिकंदर रजा की टीम मात्र 134 रन पर सिमट गई।

Advertisement

सीरीज के पहले मैच में खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामक खेल दिखाया। अभिषेक ने 46 गेंदों में शतक जड़ा जबकि गायकवाड़ ने नाबाद 77 रन बनाए। इससे टीम 20 ओवर में 2 विकेट गंवा 234 रन बनाने में सफल रही।

जवाब में आवेश खान और मुकेश कुमार ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि रवि बिश्नोई ने दो विकेट चटकाए। मेजबान टीम 18.4 ओवर में 134 रन पर ढेर हो गई।

गिल ने मैच के बाद कहा, "इस कमबैक से बहुत खुश हूं, जीत की लय में लौटकर बहुत अच्छा लगा। अभिषेक और ऋतुराज ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, खासकर पावरप्ले में यह आसान नहीं था, क्योंकि गेंद स्विंग हो रही थी, लेकिन दोनों बल्लेबाजों ने शानदार तरीके से पारी को संभाला। पहले मुकाबले में दबाव को झेलने में हम सफल नहीं हुए इसलिए हमें हार झेलनी पड़ी। यह एक युवा टीम है और इनमें से कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए नए हैं, लेकिन इस जीत से सभी का आत्मविश्वास बढ़ाया है।"

गिल ने स्वीकार किया कि सीरीज का पहला मैच हारने के बाद टीम दबाव में थी, लेकिन उन्हें अपनी वापसी का भरोसा था।

Advertisement

गिल ने मैच के बाद कहा, "इस कमबैक से बहुत खुश हूं, जीत की लय में लौटकर बहुत अच्छा लगा। अभिषेक और ऋतुराज ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, खासकर पावरप्ले में यह आसान नहीं था, क्योंकि गेंद स्विंग हो रही थी, लेकिन दोनों बल्लेबाजों ने शानदार तरीके से पारी को संभाला। पहले मुकाबले में दबाव को झेलने में हम सफल नहीं हुए इसलिए हमें हार झेलनी पड़ी। यह एक युवा टीम है और इनमें से कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए नए हैं, लेकिन इस जीत से सभी का आत्मविश्वास बढ़ाया है।"

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी20 मैच बुधवार को खेला जाएगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार