Bhuvneshwar Kumar Unwanted Record: दिग्गज तेज गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) की भारतीय टी20 टीम में वापसी हो गई है। भुवनेश्वर को बीते रविवार, 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पाचवें टी20 मुकाबले (IND vs WI 5th T20) के लिए भारतीय प्लेइंग XI में शामिल किया गया था। भुवी टीम इंडिया की जर्सी पहनकर बेहद खुश थे, लेकिन उनकी वापसी के साथ ही उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

भुवनेश्वर के नाम जुड़ा Unwanted Record: सबसे पहले ये जान लीजिए कि 36 वर्षीय भुवनेश्वर कुमार की पूरे 3 साल और 340 दिन बाद भारतीय टी20 टीम में वापसी हुई है। इससे पहले उन्होंने आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2022 में नंवबर के महीने में खेला था। इस बीच भारतीय टीम ने कुल 106 टी20 मुकाबले खेले और भुवनेश्वर ने इन सभी मुकाबलों को मिस किया।

यही वज़ह है भुवनेश्वर कुमार अब T20I में भारत के लिए सबसे लंबे अंतराल  (मैचों के आधार पर) के बाद वापसी करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके नाम ये अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। भुवनेश्वर से पहले ये अनचाहा रिकॉर्ड खलील अहमद के नाम दर्ज था। उन्होंने 4 साल और 237 दिन बाद टी20 टीम में वापसी की थी। इस दौरान वो 104 मुकाबले मिस कर चुके थे।

भारत के लिए T20I मैचों में सबसे लंबे अंतराल के बाद वापसी (मैचों के आधार पर)

  • 106 मैच – भुवनेश्वर कुमार (नवंबर 2022 से अक्टूबर 2026 | 3 साल 340 दिन)
  • 104 मैच – खलील अहमद (नवंबर 2019 से जुलाई 2024 | 4 साल 237 दिन)
  • 86 मैच – वरुण चक्रवर्ती (नवंबर 2021 से अक्टूबर 2024 | 2 साल 334 दिन)
  • 73 मैच – संजू सैमसन (जुलाई 2015 से जनवरी 2020 | 4 साल 173 दिन)
  • 70 मैच – शिवम दुबे (फरवरी 2020 से अगस्त 2023 | 3 साल 195 दिन)

बताते चलें कि दिनों के हिसाब से सबसे लंबे अंतराल का अनचाहा रिकॉर्ड दिनेश कार्तिक के नाम है। उन्होंने 7 साल और 57 दिनों के अंतराल में 56 T20I मैच मिस किए थे। उन्होंने 12 मई 2010 से 8 जुलाई 2017 तक भारत के लिए कोई T20I मैच नहीं खेला था।

बारिश से धुला बेंगलुरु T20: भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी20 बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था जो कि बारिश के कारण पहले छोटा और फिर रद्द करना पड़ा। इस मुकाबले में सिर्फ 7.5 ओवर का खेल हो सका जिसमें भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर 118 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि इसी के साथ भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज भी 2-2 की बराबरी के साथ खत्म हुई। इस सीरीज के स्टार प्लेयर कैरेबियाई कैप्टन शाई होप रहे जिन्होंने 5 मैचों की 4 पारियों में 261 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार