न्यूजीलैंड ने हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेले गए पांचवें टी20 में टीम इंडिया को 7 विकेट से हराया। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स के लिए यह सीरीज यादगार रही। उन्होंने पांच मैचों में से चार में अर्धशतकीय पारी खेली। फिलिप्स ने अपने दमदार प्रदर्शन के बूते टी20 में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।

ग्लेन फिलिप्स एक टी20 बाइलेटरल (द्विपक्षीय) सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पांच मैचों की टी20 सीरीज में कुल 341 रन बनाए। कीवी बल्लेबाज ने इंग्लैंड के फिल साल्ट को इस मामले में पीछे छोड़ा है। साल्ट ने साल 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई सीरीज में 331 रन बनाए थे।

पांचवें और आखिरी टी20 में भी फिलिप्स का प्रदर्शन दमदार रहा। उन्होंने 38 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 65 रन बनाए। फिलिप्स ने टिम सीफर्ट के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 86 रनों की साझेदारी निभाई और न्यूजीलैंड को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

सीफर्ट ने 50 गेंदों में 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से 93 रन बनाए। डेरिल मिचेल ने 16 गेंदों में 29 रनों का योगदान दिया। न्यूजीलैंड का यह टी20 में तीसरा सबसे बड़ा रन चेज है।

इससे पहले, भारतीय टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 191 रन लगाए। टीम की ओर से ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में 61 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 23 गेंदों में 50 रन बनाए। अंत के ओवरों में नमन धीर ने 23 गेंदों में 33 और नीतीश कुमार रेड्डी ने 17 गेंदों में 22 रनों का योगदान दिया।

सीफर्ट ने 50 गेंदों में 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से 93 रन बनाए। डेरिल मिचेल ने 16 गेंदों में 29 रनों का योगदान दिया। न्यूजीलैंड का यह टी20 में तीसरा सबसे बड़ा रन चेज है।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार