15 साल और 99 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में उतरने के साथ सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया। वैभव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू करने वाले सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर बन गए। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के अध्यक्ष हर्षवर्धन ने इसे 'बिहार क्रिकेट के इतिहास में एक सुनहरा दिन' और पूरे राज्य के लिए बहुत गर्व की बात बताया।

Advertisement

वैभव सूर्यवंशी को संजू सैमसन के स्थान पर प्लेइंग इलेवन में मौका मिला। अपने डेब्यू मैच में वैभव ने 14 रन बनाए। वह विल जैक्स की गेंद पर स्टंप आउट हो गए। हर्षवर्धन ने शनिवार को बीसीए के एक बयान में कहा, "आज का दिन बिहार क्रिकेट के इतिहास में एक सुनहरे दिन के तौर पर याद किया जाएगा। इतनी कम उम्र में भारत का प्रतिनिधित्व करना वैभव सूर्यवंशी के लिए और पूरे राज्य के लिए बहुत गर्व की बात है। अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और बेहतरीन टैलेंट से उन्होंने साबित कर दिया है कि जब लगन और मौका एक साथ मिलते हैं, तो कोई भी सपना नामुमकिन नहीं होता। महान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर उन्होंने इतिहास रचा है। मैं बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से वैभव और उनके परिवार को दिल से बधाई देता हूं और उनके लंबे, सफल और शानदार इंटरनेशनल करियर की कामना करता हूं।"

Advertisement

वैभव सूर्यवंशी ने सचिन तेंदुलकर और शेफाली वर्मा के लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड को तोड़ा है। शेफाली पहले पुरुषों और महिलाओं दोनों सर्किट में भारत के लिए डेब्यू करने वालीं सबसे युवा क्रिकेटर थीं।

तेंदुलकर ने नवंबर 1989 में 16 साल और 205 दिन की उम्र में कराची में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वहीं, साल 2019 में सूरत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शेफाली ने 15 साल और 239 दिन की उम्र में पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।

वैभव सूर्यवंशी ने सचिन तेंदुलकर और शेफाली वर्मा के लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड को तोड़ा है। शेफाली पहले पुरुषों और महिलाओं दोनों सर्किट में भारत के लिए डेब्यू करने वालीं सबसे युवा क्रिकेटर थीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

उन्होंने कहा, "इतनी कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचकर उन्होंने दिखाया है कि सही प्लेटफॉर्म और सही मार्गदर्शन मिलने पर टैलेंट को दुनिया भर में पहचान मिल सकती है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को वैभव पर बहुत गर्व है और हम उनके लंबे, सफल और शानदार इंटरनेशनल करियर की कामना करते हैं।"

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार