T20 Cricket World Cup Semi: न्यूजीलैंड के पुरुष टेस्ट कप्तान टिम साउदी ने कहा है कि भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है। पीठ की चोट से वापसी के बाद उन्होंने और बेहतर प्रदर्शन किया है।

Advertisement

चोट के कारण भारतीय तेज गेंदबाजी के लीडर करीब 11 महीने तक खेल से दूर थे। साउदी ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोंटिंग के बाद दूसरे ऐसे क्रिकेट स्टार हैं, जिन्होंने बुमराह को दुनिया का शानदार ऑल-फॉर्मेट गेंदबाज बताया है।

Advertisement

पिछले साल के वनडे विश्व कप में पूरी तरह फिट होकर लौटे बुमराह ने 20 विकेट लिए थे, और इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों में 19 विकेट झटके थे।

इसके बाद जून में टी20 विश्व कप में उन्होंने 4.17 की इकॉनमी रेट से 15 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे और टीम की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई।

मुंबई में क्रिकेट रेटिंग अवार्ड्स शो के दौरान साउदी ने कहा, "वह स्पष्ट रूप से अविश्वसनीय रहे हैं, सबसे पहले तो वह अपनी चोट से उबरकर वापस आए। दिलचस्प बात यह है कि वह पहले से भी बेहतर हो गए हैं। कई प्रारूपों में खेलना मुश्किल होता है और ऐसा लगता है कि वह इसे आसानी से करने में सक्षम हैं।"

इसके बाद जून में टी20 विश्व कप में उन्होंने 4.17 की इकॉनमी रेट से 15 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे और टीम की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार