Indian Premier League: 'आईपीएल- 2026' के 28वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 4 विकेट से हराया। रविवार को ईडन गार्डन्स के मैदान पर मिली इस सीजन की पहली जीत से केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे काफी खुश नजर आए।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली जीत के बाद कप्तान रहाणे ने कहा, "यहां आकर सच में बहुत खुशी हो रही है। बहुत अच्छा लग रहा है। मैच के दौरान बहुत सारी भावनाएं उमड़ रही थीं। मैं रिंकू, अनुकूल और वरुण के लिए सच में बहुत खुश हूं। वरुण ने शानदार गेंदबाजी की। अनुकूल का घरेलू टूर्नामेंट बहुत शानदार रहा था। ज्यादातर प्रैक्टिस सेशन में हमारी आपस में बातचीत हुई है। यह स्थिति को अच्छी तरह से समझने के बारे में है।"

Advertisement

उनके मुताबिक, "यह जीत हमें आत्मविश्वास देगी। गेंदबाजों के बीच अच्छा तालमेल बन रहा है। बल्लेबाजी के मामले में हम अभी भी सुधार कर सकते हैं। कार्तिक त्यागी ने सच में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। हमने जो प्रैक्टिस मैच खेले हैं, तब से ही वह इस बात को लेकर बिल्कुल स्पष्ट रहे हैं कि मैदान के बीच में उन्हें क्या करना है। वह अभी युवा हैं, लेकिन उनमें जो आत्मविश्वास है, वह कमाल का है। एक तेज गेंदबाज के तौर पर उनमें यह आत्मविश्वास बढ़ता देखकर सच में बहुत खुशी हो रही है। अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है।"

जीत के बावजूद रहाणे ने माना कि टीम के बल्लेबाजों को अपने प्रदर्शन में अभी सुधार की जरूरत है। उन्होंने कहा, "बल्लेबाजी के मामले में पिछले तीन मुकाबलों में हमारा पावरप्ले अच्छा नहीं रहा है। कभी-कभी मुझे लगता है कि स्ट्राइक रेट को जरूरत से ज्यादा अहमियत दी जाती है। हमने देखा कि इस मुकाबले में क्या हुआ। एक बल्लेबाजी यूनिट के तौर पर हमें बहुत तेजी से सीखने की जरूरत है। अब हमें वे पांच या छह अतिरिक्त दिन मिलेंगे। हमारे ड्रेसिंग रूम का माहौल बहुत ही शानदार है। प्रशंसक शुरू से ही बहुत जबरदस्त रहे हैं। पिछले पांच मैच हमारे लिए सच में बहुत खराब रहे थे। यह जीत फैंस के लिए ही है। वे बहुत शानदार और बहुत सकारात्मक रहे हैं। उनसे आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।"

उनके मुताबिक, "यह जीत हमें आत्मविश्वास देगी। गेंदबाजों के बीच अच्छा तालमेल बन रहा है। बल्लेबाजी के मामले में हम अभी भी सुधार कर सकते हैं। कार्तिक त्यागी ने सच में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। हमने जो प्रैक्टिस मैच खेले हैं, तब से ही वह इस बात को लेकर बिल्कुल स्पष्ट रहे हैं कि मैदान के बीच में उन्हें क्या करना है। वह अभी युवा हैं, लेकिन उनमें जो आत्मविश्वास है, वह कमाल का है। एक तेज गेंदबाज के तौर पर उनमें यह आत्मविश्वास बढ़ता देखकर सच में बहुत खुशी हो रही है। अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि, रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय ने सातवें विकेट के लिए 37 गेंदों में 76 रनों की साझेदारी निभाते हुए टीम को सीजन की पहली जीत दिलाई। रिंकू ने 34 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 53 रन बनाए और वह नाबाद रहे। वहीं, अनुकूल ने 16 गेंदों में 29 रन बनाए और टीम को जीत दिलाकर लौटे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार