T20 World Cup: अफगानिस्तान ने यूएई के खिलाफ सोमवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-डी मैच में 5 विकेट से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में अफगान कप्तान राशिद खान ने 24 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

Advertisement

अफगान कप्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में टीम की पहली जीत के बाद राहत जताते हुए कहा है कि अब उन्हें टूर्नामेंट में अपनी टीम के अच्छे भविष्य की उम्मीद है। अफगानिस्तान की टीम 3 में से 2 मैच गंवाकर ग्रुप-डी की प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर मौजूद है। यह टीम 19 फरवरी को कनाडा के विरुद्ध अपना अंतिम लीग मैच खेलेगी।

Advertisement

अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की टीम ने 9 विकेट खोकर 160 रन बनाए। इसके जवाब में अफगानिस्तान ने 19.2 ओवरों में जीत दर्ज कर ली।

मुकाबले के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में राशिद खान ने कहा, "मैच को जीत के साथ खत्म करके खुश हूं। वर्ल्ड कप में जीतना हमेशा जरूरी होता है। हम बाकी टूर्नामेंट में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं। हमने अंतिम 10 ओवरों में बहुत अच्छी गेंदबाजी की। हम पहले अपनी लाइन से चूक गए थे और उन्होंने (यूएई) अच्छा खेला। शुरुआती 10 ओवरों में, हमने उतनी अच्छी गेंदबाजी नहीं की जितनी हमें करनी चाहिए थी। हमें पहले 10 ओवर में सुधार करने और ज्यादा कंसिस्टेंट होने की जरूरत है।"

अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की टीम ने 9 विकेट खोकर 160 रन बनाए। इसके जवाब में अफगानिस्तान ने 19.2 ओवरों में जीत दर्ज कर ली।

Also Read: LIVE Cricket Score

राशिद खान ने टीम में अनुभव के महत्व पर जोर देते हुए मोहम्मद नबी, उमरजई और मुजीब उर रहमान का जिक्र करते हुए कहा, "अभी भी थोड़ी उम्मीद है कि हम अगले स्टेज में पहुंच सकते हैं। हमें बस एक सकारात्मक सोच के साथ मैदान पर उतरने की जरूरत है। भले ही हम अगले राउंड (सुपर-8) में न पहुंचें, हम उसी तरह का क्रिकेट खेलना चाहते हैं और अपने देश को गर्व महसूस कराना चाहते हैं।"

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार