Asia Cup: पूर्व क्रिकेटर राजेश पंवार एशिया कप 2025 में भारत की खिताबी जीत से बेहद खुश हैं। राजेश पंवार का मानना है कि जहां दबाव की स्थिति आती है, वहां भारतीय खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

Advertisement

राजेश पंवार ने आईएएनएस से कहा, "इस एशिया कप में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम इंडिया बीते 3-4 वर्षों से टी20 फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन कर रही है। पाकिस्तानी टीम भले ही इतनी मजबूत नहीं थी, लेकिन फाइनल मैच शानदार रहा। पाकिस्तानी टीम ने शुरुआत में शानदार बल्लेबाजी की थी, लेकिन इसके बाद गेंदबाजों ने बेहतरीन वापसी कराई।"

Advertisement

बल्लेबाजी के दौरान पाकिस्तान की टीम ने 84 रन पर अपना पहला विकेट गंवाया था, लेकिन शानदार शुरुआत के बावजूद टीम 146 रन ही बना सकी।

वहीं, बल्लेबाजी के दौरान भारतीय टीम 20 रन तक अपने 3 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से कई फैंस मान बैठे कि टीम इंडिया खिताब जीतने का मौका खो चुकी है, लेकिन तिलक वर्मा ने 53 गेंदों में 4 छक्के और 3 चौके जड़ते हुए भारत को जीत दिलाई।

राजेश पंवार ने कहा, "जैसे हमने गेंदबाजी में कमबैक किया, वैसा ही बल्लेबाजी में भी हुआ। तिलक वर्मा ने शानदार खेल दिखाया। इससे पहले, उन्होंने साउथ अफ्रीका में शतक जड़े थे। जहां पर दबाव की स्थिति आती है, वहां भारतीय खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करते हैं।"

खिताबी मुकाबले के बाद बड़ा विवाद देखने को मिला। टीम इंडिया ने पाकिस्तान के गृह मंत्री और एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया।

Advertisement

राजेश पंवार ने कहा, "जैसे हमने गेंदबाजी में कमबैक किया, वैसा ही बल्लेबाजी में भी हुआ। तिलक वर्मा ने शानदार खेल दिखाया। इससे पहले, उन्होंने साउथ अफ्रीका में शतक जड़े थे। जहां पर दबाव की स्थिति आती है, वहां भारतीय खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करते हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खिताबी मैच खेला गया, जिसमें पाकिस्तानी टीम को 19.1 ओवरों में 146 रन पर समेटने के बाद टीम इंडिया ने 19.4 ओवरों में 5 विकेट शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार