Harare Sports Club: जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में मिली अप्रत्याशित हार के एक दिन बाद ही उसी मैदान पर युवा टीम इंडिया की प्रचंड बल्लेबाजी देखने के लिए मिली। भारत ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में अभिषेक शर्मा के शानदार शतक और ऋतुराज गायकवाड़ के अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 234 रनों का बड़ा स्कोर बना दिया।

Advertisement

भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और टीम इंडिया की शुरुआत एक बार फिर से खराब रही। कप्तान शुभमन गिल ब्लेसिंग मुज़ारबानी की गेंद पर महज 2 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद बाएं हाथ के तूफानी ओपनर अभिषेक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ ने तेज बल्लेबाजी करके खूब रन बटोरे और मेजबान टीम के गेंदबाजों को असहाय कर दिया।

Advertisement

Harare Sports Club: जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में मिली अप्रत्याशित हार के एक दिन बाद ही उसी मैदान पर युवा टीम इंडिया की प्रचंड बल्लेबाजी देखने के लिए मिली। भारत ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में अभिषेक शर्मा के शानदार शतक और ऋतुराज गायकवाड़ के अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 234 रनों का बड़ा स्कोर बना दिया।

भारत ने इस मैच में एक बदलाव करते हुए खलील अहमद की जगह पर साई सुदर्शन को जगह दी है। बाएं हाथ के बल्लेबाज सुदर्शन को अपने डेब्यू टी20 अन्तर्राष्ट्रीय मैच में बैटिंग करने का मौका नहीं मिला है। जिम्बाब्वे की गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने 4 ओवर में 1 मेडन ओवर फेंककर 30 रन दिए और एक विकेट लिया। उनके अलावा बाकी सभी गेंदबाजों की भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर धुनाई की।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार