Harare Sports Club: भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में दूसरा टी20 मैच 100 रनों से जीत लिया है। इसके साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। जिम्बाब्वे ने इस सीरीज के पहले मुकाबले में शनिवार को टीम इंडिया को 13 रनों से मात दी थी।

Advertisement

भारत ने रविवार के मैच में अभिषेक शर्मा के शतक (100) और ऋतुराज गायकवाड़ की 77 रनों की तेज पारी के चलते 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 234 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में मेजबान टीम 18.4 ओवर में 134 रनों पर आउट हो गई। जिम्बाब्वे की ओर से वेसली मधेवेरे ने सर्वाधिक 43 रनों का योगदान दिया। उनके अलावा ब्रेन बेनेट ने 26 और ल्यूक जोंग्वे ने 33 रनों की पारी खेली। बाकी, कोई बल्लेबाज खास योगदान नहीं कर सका।

Advertisement

Harare Sports Club: भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में दूसरा टी20 मैच 100 रनों से जीत लिया है। इसके साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। जिम्बाब्वे ने इस सीरीज के पहले मुकाबले में शनिवार को टीम इंडिया को 13 रनों से मात दी थी।

जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों में डियोन मेयर्स और क्लाइव मदांदे खाता भी नहीं खोल सके। कप्तान सिकंदर रजा ने सिर्फ 4 रनों का योगदान दिया। इस मुकाबले में शानदार शतक लगाने वाले युवा अभिषेक शर्मा को 'प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड' दिया गया है। भारत को अब सीरीज का अगला मुकाबला 10 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में ही खेलना है। तीसरे मैच में भारतीय टीम के साथ संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी जुड़ जाएंगे।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार