भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत और पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह के बीच हुआ 'थप्पड़ कांड' आईपीएल इतिहास की सबसे शर्मनाक घटनाओं में से एक माना जाता है। आईपीएल के पहले सीजन (आईपीएल 2008) में घटी ये घटना हर साल उस समय चर्चा में आ जाती है, जब आईपीएल का आयोजन हो रहा होता है।

Advertisement

एस. श्रीसंत ने हरभजन सिंह पर बयान देते हुए उस घटना को फिर से चर्चा में ला दिया है। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज श्रीसंत ने हरभजन सिंह पर तीखा हमला करते हुए उन पर इस घटना से आर्थिक लाभ कमाने का आरोप लगाया है।

Advertisement

श्रीसंत की टिप्पणियों में एक ऐड का जिक्र था, जिसमें हरभजन इलेक्ट्रॉनिक सामान ठीक करने की कोशिश कर रहे लोगों के एक ग्रुप पर चिल्ला रहे हैं और उन्हें पीट रहे हैं। हरभजन कहते हैं, "सही से थप्पड़ लगाओ, सब ठीक हो जाते हैं।"

पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि उन्होंने कभी भी किसी सार्वजनिक इंटरव्यू में हरभजन या इस घटना के बारे में बात नहीं की, लेकिन जब ऐड आया, तो उन्हें गुस्सा आ गया और उन्होंने तुरंत हरभजन को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया।

श्रीसंत ने एक इंटरव्यू में कहा, "मैंने कभी किसी इंटरव्यू में भज्जी के बारे में बात नहीं की। यह पहली बार होने जा रहा है। हाल तक कोई समस्या नहीं थी, लेकिन उन्होंने एक बार फिर इस पर एक ऐड बनाया। इससे लगभग 80 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये कमाए। फिर उन्होंने मुझे कॉल किया और इस पर एक स्टोरी डालने को कहा। मैंने उनसे कहा, 'मैं माफ कर दूंगा लेकिन कभी नहीं भूलूंगा'।"

उन्होंने कहा, "अगर कोई आपके साथ गलत करता है, तो आपको उन्हें माफ कर देना चाहिए लेकिन कभी नहीं भूलना चाहिए। अगर आप भूल जाते हैं, तो वे फिर से वही काम करेंगे। वह इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं। इसमें कोई शक नहीं है। मेरा उस व्यक्ति से कोई रिश्ता नहीं है। मैं उन्हें भाई कहता था। लेकिन पिछले 1 या 2 महीनों में उन्होंने वह ऐड किया और अब मैंने उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है।"

Advertisement

श्रीसंत ने एक इंटरव्यू में कहा, "मैंने कभी किसी इंटरव्यू में भज्जी के बारे में बात नहीं की। यह पहली बार होने जा रहा है। हाल तक कोई समस्या नहीं थी, लेकिन उन्होंने एक बार फिर इस पर एक ऐड बनाया। इससे लगभग 80 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये कमाए। फिर उन्होंने मुझे कॉल किया और इस पर एक स्टोरी डालने को कहा। मैंने उनसे कहा, 'मैं माफ कर दूंगा लेकिन कभी नहीं भूलूंगा'।"

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीसंत टूर्नामेंट के पहले, 2008 एडिशन में बदनाम ‘स्लैपगेट’ घटना का शिकार हुए थे। मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच एक मैच के दौरान, हरभजन और श्रीसंत के बीच तीखी बहस हुई। इस दौरान हरभजन ने श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया। इस घटना के बाद हरभजन की काफी आलोचना हुई थी, जिसके बाद सार्वजनिक रूप से उन्होंने माफी भी मांगी थी। घटना के बाद हरभजन सिंह सीजन के बाकी मैच नहीं खेल पाए थे। उन पर बैन लगाया गया था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार