भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। हरभजन ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

Advertisement

हरभजन ने अपने एक्स अकाउंट पर केंद्रीय गृह मंत्री के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "नई दिल्ली में मैंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान पंजाब से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों, राज्य के विकास, जन कल्याण और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। मैंने पंजाब के हितों की रक्षा करने और राज्य के विकास को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार से सहयोग का आग्रह किया।"

Advertisement

आप छोड़ने के बाद भाजपा के किसी बड़े नेता से हरभजन सिंह की यह पहली मुलाकात है।

भारतीय क्रिकेट का बड़ा चेहरा रहे और टी20 विश्व कप 2007 और वनडे विश्व कप 2011 में भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में अपनी घूमती गेंदों से अहम भूमिका निभाने वाले हरभजन सिंह 2022 में आम आदमी पार्टी (आप) के सदस्य के रूप में पंजाब से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। 2026 में मतभेदों की वजह से राघव चड्ढा के नेतृत्व में आप के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ने और भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने की घोषणा की थी। इन 7 सांसदों में एक नाम हरभजन सिंह का भी है।

आप छोड़ने के बाद भाजपा के किसी बड़े नेता से हरभजन सिंह की यह पहली मुलाकात है।

Also Read: LIVE Cricket Score

पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार ने हरभजन के भाजपा में शामिल होते ही उनसे राज्य सरकार की तरफ से दी गई सुरक्षा भी वापस ले ली थी। इसके बाद उन्हें केंद्र सरकार की तरफ से सुरक्षा दी गई है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार