भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इंजरी की वजह से क्रिकेट से दूर हैं, लेकिन किसी न किसी वजह से वो चर्चा में बने रहते हैं। हार्दिक अब अपना क्रिकेट बैट बदलकर बेसबॉल बैट से बड़ी इनामी राशी जीतने की वजह से चर्चा में हैं।

हार्दिक को कंटेंट क्रिएटर मिस्टर बीस्ट के एक वीडियो में दिखाया गया था, जिसमें उन्होंने इंटरनेट सेंसेशन के खिलाफ बेसबॉल चैलेंज में हिस्सा लिया था। पांड्या ने बेसबॉल बैट से करीब लगभग 94.9 लाख रुपये जीते। उन्होंने इसे चैरिटी में दान करने का फैसला किया।

मिस्टर बीस्ट अपने वीडियो के लिए अलग-अलग क्षेत्र से बड़ी हस्तियों को लाए थे। इसमें क्रिकेट से उन्होंने हार्दिक पंड्या को चुना था। उनकी चुनौती बेसबॉल को पार्क के बाहर मारने का था और विपक्षी ज्यादा होम रन मारना था। हार्दिक ने इस मौके का फायदा उठाया और मिस्टरबिस्ट को हराकर प्राइज मनी ली।

जीती गई राशि को हार्दिक ने गरीब बच्चों की भलाई और जरूरतमंद कुत्तों के लिए काम करने वाली कई संस्थाओं को दान कर दिया।

हार्दिक लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं। वह आखिरी बार टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया के लिए खेले थे। उसके बाद से वह आईपीएल में कुछ मैच मुंबई इंडियंस के लिए खेले हैं।

इंजरी की वजह से हार्दिक अफगानिस्तान घरेलू सीरीज, आयरलैंड, जिम्बाब्वे, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर रहे हैं।

हार्दिक भारत के शीर्ष ऑलराउंडर हैं। टी20 हो या वनडे फॉर्मेट, उनका कोई मुकाबला नहीं है। हार्दिक गेंद और बल्ले से मैच को भारतीय टीम के पक्ष में मोड़ने की क्षमता रखते हैं और कई बार अपने करियर में ऐसा कर चुके हैं।

इंजरी की वजह से हार्दिक अफगानिस्तान घरेलू सीरीज, आयरलैंड, जिम्बाब्वे, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर रहे हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार