भारतीय क्रिकेट में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की क्षमता को बहुत ही उच्चतम स्तर पर देखा जाता है। हार्दिक अपनी गेंद और बल्ले के साथ-साथ अपने क्षेत्ररक्षण के दम पर भी भारत को मैच जिताने के लिए जाने जाते हैं। हार्दिक के टक्कर का तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर न सिर्फ भारत में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी मिलना मुश्किल है।

हार्दिक बड़े मौकों के खिलाड़ी हैं और बड़े टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन और भी निखरकर सामने आता है। टी20 विश्व कप 2024 से पहले हार्दिक पांड्या अपनी फॉर्म से जूझ रहे थे और निजी जीवन की वजह से भी चर्चा में थे, लेकिन जब विश्व कप आया तो इस ऑलराउंडर ने गेंद और बल्ले से यादगार प्रदर्शन किया और भारतीय टीम को 2007 के बाद 2024 में दूसरी बार विश्व कप जिताने में अहम योगदान दिया। हार्दिक टी20 विश्व कप 2024 के अनसंग हीरो हैं। टी20 विश्व कप 2024 फाइनल के आखिरी ओवर में खतरनाक डेविड मिलर को आउट कर हार्दिक ने भारत का चैंपियन बनना सुनिश्चित किया था।

टी20 विश्व कप 2024 के 8 मैचों में 144 रन बनाने के साथ ही हार्दिक ने 8 विकेट भी लिए थे। इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और टी20 विश्व कप 2026 में भी भारत को चैंपियन बनाने में हार्दिक की अहम भूमिका रही थी।

हार्दिक के करियर पर गौर करें तो उनका जन्म 11 अक्टूबर 1993 को चोर्यासी, गुजरात में हुआ था। 33 साल के हार्दिक पांड्या भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके हैं। हालांकि, उन्होंने व्हाइट बॉल क्रिकेट को ही प्राथमिकता दी है।

जुलाई 2017 में टेस्ट डेब्यू करने वाले हार्दिक ने अपना आखिरी टेस्ट सितंबर 2018 में खेला था। इस दौरान हार्दिक ने 11 टेस्ट की 18 पारियों में 1 शतक और 4 अर्धशतक लगाते हुए 532 रन बनाए और 17 विकेट लिए।

हार्दिक ने वनडे और टी20 में 2016 में डेब्यू किया था और उसी समय से दोनों ही फॉर्मेट के नियमित सदस्य हैं। उन्होंने 94 वनडे की 68 पारियों में 11 अर्धशतक लगाते हुए 1,904 रन बनाए हैं। साथ ही, 91 विकेट लिए हैं।

138 टी20 मैचों में हार्दिक ने 9 अर्धशतक लगाते हुए 2,288 रन बनाए हैं और 114 विकेट लिए हैं।

हार्दिक आईपीएल में भी एक खिलाड़ी और कप्तान के रूप में खुद को साबित कर चुके हैं। हार्दिक ने बतौर खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के साथ खिताब जीता है, जबकि अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटंस को पहले ही सीजन में आईपीएल का खिताब जितवाया था। हार्दिक आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं।

138 टी20 मैचों में हार्दिक ने 9 अर्धशतक लगाते हुए 2,288 रन बनाए हैं और 114 विकेट लिए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार