IPL Qualifier: भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या से आग्रह किया है कि वह टी20 विश्व कप 2026 वाले शानदार प्रदर्शन को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी दोहराएं। हरभजन ने कहा कि हार्दिक अगर दमदार प्रदर्शन करने में सफल रहे, तो मुंबई इंडियंस के लिए कई वर्षों से जारी ट्रॉफी का इंतजार खत्म हो सकता है।

Advertisement

मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 में अपने अभियान का आगाज 29 मार्च को तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ करेगी। मुंबई ने पिछले सीजन दूसरे क्वालीफायर तक का सफर तय किया था, जहां उन्हें पंजाब किंग्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।

Advertisement

IPL Qualifier: भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या से आग्रह किया है कि वह टी20 विश्व कप 2026 वाले शानदार प्रदर्शन को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी दोहराएं। हरभजन ने कहा कि हार्दिक अगर दमदार प्रदर्शन करने में सफल रहे, तो मुंबई इंडियंस के लिए कई वर्षों से जारी ट्रॉफी का इंतजार खत्म हो सकता है।

Also Read: LIVE Cricket Score

हरभजन ने मुंबई इंडियंस के टॉप बैटिंग ऑर्डर के चयन को लेकर दुविधा पर भी अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि टीम मैनेजमेंट के लिए साउथ अफ्रीका के दोनों विकेटकीपर-बल्लेबाज—रयान रिकेल्टन और क्विंटन डी कॉक को प्लेइंग इलेवन में खिलाना मुश्किल होगा, क्योंकि टीम में विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भी मौजूद हैं। भज्जी ने कहा कि रोहित शर्मा मुख्य सलामी बल्लेबाज होंगे और दूसरे छोर पर उनका साथ देने के लिए या तो रयान रिकेल्टन होंगे या फिर क्विंटन डी कॉक। हरभजन के अनुसार, सूर्यकुमार यादव नंबर तीन और तिलक वर्मा चार पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार