टीम इंडिया के तेज गेंदबाज हर्षित राणा और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती इंजर्ड हैं। इंजरी की वजह से दोनों के खिलाड़ी भारतीय टीम के आगामी दौरों से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दोनों गेंदबाजों के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है।

Advertisement

हर्षित राणा इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज का हिस्सा थे, लेकिन उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टी20 में दाहिने हैमस्ट्रिंग में अचानक तकलीफ होने की बात कही थी। स्कैन में पता चला कि उन्हें ग्रेड 1 हैमस्ट्रिंग चोट है। इस वजह से उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया। राणा आगे की जांच और प्रबंधन के लिए बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) को रिपोर्ट करेंगे।

राणा की जगह इंग्लैंड वनडे सीरीज में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को मौका दिया गया है।

वहीं, दाएं हाथ के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने भी इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में बाएं हैमस्ट्रिंग में अचानक तकलीफ होने की बात कही थी। एमआरआई स्कैन में उन्हें ग्रेड 2 हैमस्ट्रिंग चोट का पता चला। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से बाहर कर दिया गया है। वरुण अब बीसीसीआई सीओई को रिपोर्ट करेंगे।

राणा की जगह इंग्लैंड वनडे सीरीज में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को मौका दिया गया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार