बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच अबू धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट मैच के तीसरे दिन इतिहास रच दिया है।
हसन महमूद बांग्लादेश की ओर से टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने पारी के 83वें ओवर में लगातार तीन गेंदों पर अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम किया।
83वें ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने इस्मत अलाम को एक रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने कैस अहमद को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। कैस हसन की गेंद पर लिटन दास को कैच देकर आउट हुए। इसके बाद हसन महमूद ने तीसरी गेंद पर जियाउर रहमान को आउट करते हुए अपनी हैट्रिक पूरी की। जियाउर भी जीरो पर आउट हुए।
हसन महमूद से पहले बांग्लादेश के दो अन्य गेंदबाज टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक ले चुके हैं। पूर्व लेग स्पिनर आलोक कपाली बांग्लादेश की तरफ से क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज रहे। उन्होंने साल 2003 में पाकिस्तान के खिलाफ लगातार तीन गेंदों पर 3 बल्लेबाजों को आउट किया था। वहीं, इसके बाद स्पिन गेंदबाज सोहाग गाजी ने साल 2013 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैट्रिक ली थी।
हसन महमूद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 21 ओवर के अपने स्पेल में 55 रन देकर 5 विकेट चटकाए। उनकी शानदार गेंदबाजी के बूते बांग्लादेश ने टेस्ट के तीसरे दिन जबरदस्त वापसी की। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट खोकर 211 रन बनाकर मजबूत स्थिति में दिख रही अफगानिस्तान की पूरी टीम 240 रन बनाकर ऑलआउट हुई।
हसन महमूद से पहले बांग्लादेश के दो अन्य गेंदबाज टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक ले चुके हैं। पूर्व लेग स्पिनर आलोक कपाली बांग्लादेश की तरफ से क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज रहे। उन्होंने साल 2003 में पाकिस्तान के खिलाफ लगातार तीन गेंदों पर 3 बल्लेबाजों को आउट किया था। वहीं, इसके बाद स्पिन गेंदबाज सोहाग गाजी ने साल 2013 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैट्रिक ली थी।
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS