बांग्लादेशी तेज गेंदबाज हसन महमूद ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 6 विकेट चटकाए। इसी के साथ हसन ऑस्ट्रेलियाई स्टार नाथन लियोन के बाद ऐसे दूसरे गेंदबाज बन गए, जिन्होंने अपने पहले पांच 'फाइव-विकेट हॉल' पांच अलग-अलग देशों में लिए।

अगस्त में डार्विन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बांग्लादेश की ऐतिहासिक टेस्ट जीत में अहम भूमिका निभाने वाले हसन महमूद ने सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में 24 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 90 रन देकर 6 शिकार किए। इस दौरान एक ओवर मेडन निकाला।

टेस्ट क्रिकेट में यह महमूद का पांचवां 'फाइव-विकेट हॉल' है। महमूद ने साल 2024 में रावलपिंडी में पाकिस्तान के खिलाफ 43 रन देकर 5 शिकार किए थे, जबकि साल 2024 में चेन्नई में भारत के विरुद्ध 83 रन देकर 5 विकेट चटकाए।

साल 2026 में उन्होंने डार्विन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 55 रन देकर 6 विकेट, अबू धाबी में अफगानिस्तान के खिलाफ 55 रन देकर 5 विकेट और अब सिलहट में वेस्टइंडीज के खिलाफ 90 रन देकर 6 विकेट हासिल किए।

उनसे पहले, सिर्फ नाथन लियोन ऐसे खिलाड़ी थे, जिन्होंने अपने पहले पांच 'फाइव-विकेट हॉल' अलग-अलग देशों में हासिल किए। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने अपने शुरुआती पांच 'फाइव-विकेट हॉल' श्रीलंका (2011 में श्रीलंका के खिलाफ 34/5), वेस्टइंडीज (2012 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 68/5), भारत (2013 में भारत के खिलाफ 94/7), मेलबर्न (2013 में इंग्लैंड के खिलाफ 50/5) और साउथ अफ्रीका (2014 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 130/5) में लिए थे।

अक्टूबर में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में हसन महमूद हैट्रिक लेकर अपने देश के पहले ऐसे तेज गेंदबाज बने, जिसने इस फॉर्मेट में लगातार तीन गेंदों पर विकेट चटकाए।

उनसे पहले, सिर्फ नाथन लियोन ऐसे खिलाड़ी थे, जिन्होंने अपने पहले पांच 'फाइव-विकेट हॉल' अलग-अलग देशों में हासिल किए। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने अपने शुरुआती पांच 'फाइव-विकेट हॉल' श्रीलंका (2011 में श्रीलंका के खिलाफ 34/5), वेस्टइंडीज (2012 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 68/5), भारत (2013 में भारत के खिलाफ 94/7), मेलबर्न (2013 में इंग्लैंड के खिलाफ 50/5) और साउथ अफ्रीका (2014 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 130/5) में लिए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार