भारत-इंग्लैंड के बीच 20 जून से पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। इस सीरीज के लिए भारतीय खेमा इस वक्त इंग्लैंड में है, लेकिन हेड कोच गौतम गंभीर को फैमिली इमरजेंसी के चलते अचानक भारत वापस लौटना पड़ा है।

Advertisement

गौतम गंभीर बेकेनहैम में भारतीय टीम के साथ मौजूद थे, जहां शुक्रवार से इंट्रा-स्क्वॉड प्रैक्टिस मैच खेला जाएगा। इसकी शुरुआत से पहले ही गौतम गंभीर को अपनी मां से संबंधित एक महत्वपूर्ण जानकारी मिली, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में भारत लौटने का फैसला लेना पड़ा।

Advertisement

इस मामले में शुक्रवार को एक सूत्र ने 'आईएएनएस' से कहा, "हां, कल यह बात सामने आई कि गंभीर अपनी मां से संबंधित एक महत्वपूर्ण फैमिली इमरजेंसी के चलते घर वापस लौट रहे हैं। हमारा मानना ​​है कि अब तक गंभीर नई दिल्ली में अपने परिवार के पास पहुंच चुके हैं। मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए, अभी यह पता नहीं है कि टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले वह भारतीय टीम से कब जुड़ेंगे।"

गौतम गंभीर की गैरमौजूदगी में बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक, गेंदबाजी कोच मोर्न मोर्कल, असिस्टेंट कोच रेयान टेन डेशकाटे और फील्डिंग कोच टी दिलीप भारतीय टीम को हेडिंग्ले में शुरू होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारी में मदद करेंगे।

भारतीय टीम इस सीरीज में शुभमन गिल की कप्तानी में उतरने जा रही है। मेहमान टीम को इस बार रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गजों की कमी खलने जा रही है। शुभमन गिल टेस्ट में भारत की कप्तानी करने वाले पांचवें सबसे युवा क्रिकेटर होंगे।

विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को 20 जून से 4 अगस्त तक चलने वाली पांच मुकाबलों की इस टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का उप-कप्तान बनाया गया है।

Advertisement

भारतीय टीम इस सीरीज में शुभमन गिल की कप्तानी में उतरने जा रही है। मेहमान टीम को इस बार रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गजों की कमी खलने जा रही है। शुभमन गिल टेस्ट में भारत की कप्तानी करने वाले पांचवें सबसे युवा क्रिकेटर होंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार