Gautam Gambhir Visits Siddhivinayak Temple: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने बुधवार को प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर समिति के सदस्यों ने विधि-विधान से उनके पूजा अनुष्ठान संपन्न कराए।

Advertisement

गंभीर के मंदिर पहुंचने पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और प्रशंसक मौजूद रहे। कई लोग उनके साथ फोटो लेते और वीडियो बनाते नजर आए।

Advertisement

मीडिया से बातचीत में गंभीर ने अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कहा, “बाबा मुझे बुलाते हैं और उनका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहता है। मैं चाहता हूं कि बाबा मुझे बार-बार बुलाते रहें।”

उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा, “यहां दर्शन की व्यवस्था बहुत अच्छी है,” और उम्मीद जताई कि भविष्य में अधिक से अधिक श्रद्धालु यहां आकर बाबा का आशीर्वाद लेंगे।

गंभीर ने आगे कहा, “बाबा हारे का सहारा माने जाते हैं। जो भी व्यक्ति यहां हार के बाद शरण में आता है, उसे सकारात्मक परिणाम मिलता है।”

उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा, “यहां दर्शन की व्यवस्था बहुत अच्छी है,” और उम्मीद जताई कि भविष्य में अधिक से अधिक श्रद्धालु यहां आकर बाबा का आशीर्वाद लेंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

बता दें कि गौतम गंभीर 2007 टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य भी रह चुके हैं और अब खिलाड़ी व कोच दोनों रूप में यह खिताब जीतकर उन्होंने अपने करियर में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ वह राहुल द्रविड़ और लालचंद राजपूत जैसे कोचों के खास क्लब में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताया है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार