भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने हिमंत बिस्वा सरमा को लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी। सैकिया ने सरमा के शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बताया। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री और सहयोगी दलों के नेता सहित एक लाख से अधिक लोग शामिल हुए।

Advertisement

देवजीत सैकिया ने सोशल मीडिया पर लिखा, "डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा के लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण के ऐतिहासिक समारोह में शामिल होकर सम्मानित महसूस कर रहा हूँ। यह सचमुच एक गंभीर और महत्वपूर्ण मौका था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कई गणमान्य व्यक्तियों और एक लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ ने अपनी मौजूदगी से इसे शोभायमान किया।"

Advertisement

सैकिया ने कहा कि लोगों की इतनी बड़ी संख्या में मौजूदगी असम के लोगों के विश्वास और आकांक्षाओं को दिखाती है। उन्होंने सरमा और उनकी टीम को राज्य को और ज्यादा प्रगति और समृद्धि की ओर ले जाने में लगातार सफलता मिलने की कामना की।

बता दें कि सैकिया असम के गुवाहाटी से संबंध रखते हैं।

सैकिया ने कहा कि लोगों की इतनी बड़ी संख्या में मौजूदगी असम के लोगों के विश्वास और आकांक्षाओं को दिखाती है। उन्होंने सरमा और उनकी टीम को राज्य को और ज्यादा प्रगति और समृद्धि की ओर ले जाने में लगातार सफलता मिलने की कामना की।

Also Read: LIVE Cricket Score

असम विधानसभा की 126 सीटों में से 82 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की थी। अपने सहयोगियों, बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट और असम गण परिषद के साथ मिलकर एनडीए ने 102 सीट का आंकड़ा छूआ। बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट और असम गण परिषद ने 10-10 सीटें जीतीं। कांग्रेस को 19 सीटें मिलीं, जबकि उसकी सहयोगी पार्टी, रायजोर दल, ने दो सीटें जीतीं। असम में 9 अप्रैल को मतदान हुआ था।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार