Indian Premier League: दिल्ली कैपिटल्स ने लुंगी एनगिडी की इंजरी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। एनगिडी को आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलते हुए कैच पकड़ने के प्रयास में सिर पर गंभीर चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें मैदान से सीधा अस्पताल ले जाया गया था।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लुंगी एनगिडी पर अपडेट देते हुए लिखा, "एनगिडी की हालत स्थिर है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।" एनगिडी के जल्द ठीक होने की कामना करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने भी ट्वीट किया।

Advertisement

सीएसके ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "लुंगी एनगिडी को हमारी सारी ताकत भेज रहे हैं और उनके जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं। वहीं, आरआर ने लिखा, "लुंगी एनगिडी के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं और इस समय में उन्हें पूरी ताकत और सब्र भेज रहे हैं। मजबूत होकर वापस आओ।"

दिल्ली पुलिस ने लुंगी एनगिडी को मैदान से अस्पताल सिर्फ 11 मिनट में पहुंचाया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि जैसे ही उन्हें मेडिकल इमरजेंसी की सूचना मिली वैसे ही उन्होंने बिना देरी करते हुए कार्रवाई की। एनगिडी को मैदान से राजेंद्र नगर स्थित बीएलके मैक्स स्पेशियलिटी हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया। एसीपी ट्रैफिक संजय सिंह ने कंट्रोल रूम से बातचीत की और बिना रुकावट ग्रीन कॉरिडोर बनाने का निर्देश दिया, जिसके चलते एनगिडी महज चंद मिनटों के अंदर अस्पताल पहुंच सके।

सीएसके ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "लुंगी एनगिडी को हमारी सारी ताकत भेज रहे हैं और उनके जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं। वहीं, आरआर ने लिखा, "लुंगी एनगिडी के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं और इस समय में उन्हें पूरी ताकत और सब्र भेज रहे हैं। मजबूत होकर वापस आओ।"

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर लेटाकर एम्बुलेंस के जरिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मैच में एनगिडी की कमी दिल्ली कैपिटल्स को साफतौर पर खली। पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स से मिले 265 रनों के लक्ष्य को 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल किया। यह आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज भी है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार