ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। आईपीएल 2026 में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद पंत ने एलएसजी प्रबंधन से कप्तानी छोड़ने का अनुरोध किया, जिसे स्वीकार कर लिया गया। एलएसजी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत के कप्तानी छोड़ने की आधिकारिक जानकारी दी।

Advertisement

ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 के लिए हुई नीलामी में एलएसजी ने 27 करोड़ में खरीदकर उन्हें लीग के इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया था। एलएसजी ने उन्हें आईपीएल 2025 में इस उम्मीद के साथ कप्तानी सौंपी कि बाएं हाथ का यह विकेटकीपर-बल्लेबाज न सिर्फ लंबे समय तक इस भूमिका में टीम के साथ रहेगा, बल्कि खिताब भी दिलाएगा।

Advertisement

एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि अगले 10 साल बाद लीग में पंत की सफलता बतौर कप्तान एमएस धोनी और रोहित शर्मा की तरह होगी, जो अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस (एमआई) को पांच-पांच आईपीएल खिताब दिला चुके हैं। गोयनका की पंत को लेकर की गई भविष्यवाणी और उनसे की गई उम्मीद फिलहाल सफल नहीं रही है। पिछले 2 सालों में पंत एलएसजी के लिए बतौर कप्तान और बल्लेबाज असफल रहे हैं।

ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 के लिए हुई नीलामी में एलएसजी ने 27 करोड़ में खरीदकर उन्हें लीग के इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया था। एलएसजी ने उन्हें आईपीएल 2025 में इस उम्मीद के साथ कप्तानी सौंपी कि बाएं हाथ का यह विकेटकीपर-बल्लेबाज न सिर्फ लंबे समय तक इस भूमिका में टीम के साथ रहेगा, बल्कि खिताब भी दिलाएगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

अगर पंत की बल्लेबाजी की बात करें तो आईपीएल 2025 में उन्होंने 14 मैचों की 13 पारियों में 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाते हुए 24.45 की औसत से 269 रन बनाए थे। आईपीएल 2026 में पंत ने 14 मैचों की 13 पारियों में 1 अर्धशतक लगाते हुए 28.36 की औसत से 312 रन बनाए थे। आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में जुड़े पंत का बतौर बल्लेबाज और कप्तान बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा। देखना होगा कि अगले सीजन क्या वे एक खिलाड़ी के रूप में टीम के साथ जुड़े रहेंगे या नहीं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार