ODI Match: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में पांच मुकाबलों की सीरीज का दूसरा टी20 मैच खेला जाएगा। इस मैदान पर भारतीय पुरुष टीम ने अब तक 6 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उसका रिकॉर्ड शानदार रहा है।

Advertisement

भारत ने मेलबर्न में अब तक चार टी20 मुकाबले जीते हैं, जबकि एक ही मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा। इनके अलावा, एक मैच बेनतीजा रहा। आइए, इन सभी मुकाबलों के बारे में जानते हैं।

Advertisement

23 नवंबर 2018 : टीम इंडिया ने इस मैदान पर अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। बारिश के बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी में 19 ओवर फेंके गए, जिसमें मेजबान टीम ने 7 विकेट खोकर 132 रन बनाए, लेकिन बारिश के चलते भारत को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। यह मैच रद्द हुआ।

1 फरवरी 2008 : भारत ने अब तक सिर्फ एक ही बार यहां टी20 मैच गंवाया है। इस मुकाबले में भारतीय टीम महज 74 रन पर सिमट गई थी, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 11.2 ओवरों में 9 विकेट शेष रहते मैच अपने नाम किया।

3 फरवरी 2012 : भारत को इस मैदान पर पहली जीत साल 2012 में मिली। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 131 रन पर समेटकर 19.4 ओवरों में 8 विकेट शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया।

23 अक्टूबर 2022 : विश्व कप के इस हाईवोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया ने रोमांचक जीत दर्ज की। भारत ने पाकिस्तान को 159/8 के स्कोर पर रोका। इसके बाद टीम ने मैच की अंतिम गेंद पर 4 विकेट से जीत हासिल की।

Advertisement

3 फरवरी 2012 : भारत को इस मैदान पर पहली जीत साल 2012 में मिली। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 131 रन पर समेटकर 19.4 ओवरों में 8 विकेट शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

6 नवंबर 2022 : टीम इंडिया ने विश्व कप के मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ 71 रन से जीत दर्ज करते हुए इस मैदान पर जीत का चौका लगाया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 5 विकेट खोकर 186 रन बनाए। इसके जवाब में जिम्बाब्वे 17.2 ओवरों में 115 रन पर सिमट गया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार