SRH VS MI: आईपीएल 2025 के सुपर संडे के पहले डबल हेडर मुकाबले में मुंबई इंडियंस (एमआई) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ मुंबई में होगा। दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों में एलएसजी का पलड़ा आश्चर्यजनक रूप से पांच बार की चैंपियन एमआई पर भारी रहा है और सात मुकाबलों में एलएसजी की टीम छह बार विजेता बनी है। एमआई ने एलएसजी के खिलाफ लीग चरण में कोई मुकाबला नहीं गंवाया है, जबकि वानखेड़े में भी हुए दो मुकाबलों में एलएसजी को ही जीत हासिल हुई है।

Advertisement

हालांकि हालिया फॉर्म एमआई के साथ है। शुरुआती पांच मैचों में चार हार के बाद एमआई ने वापसी की है और लगातार चार मुकाबले जीते हैं। वहीं नौ मैचों में पांच जीत और चार हार के साथ एलएसजी के भी एमआई के बराबर 10 अंक हैं, लेकिन पिछले चार मुकाबलों में दो हार के बाद उनका नेट रन रेट गिरा है और वे छठे स्थान पर हैं। आइए डालते हैं इस मैच के कुछ प्रमुख आंकड़ों और मैच-अप्स पर नजर।

Advertisement

एमआई अगर जीतती है तो खिताब की प्रबल दावेदार

इस सीजन एमआई की निराशाजनक शुरुआत हुई थी और उन्होंने अपने शुरूआती पांच मैचों में चार मैच हारे थे। हालांकि अब लगातार चार मैच जीतकर उन्होंने वापसी की है और अगर लगातार पांचवां मैच जीतकर वे खिताब के प्रबल दावेदार बन सकते हैं। एमआई ने आईपीएल के इतिहास में छह बार लगातार पांच या उससे अधिक मैच जीते हैं और इसमें से चार बार उन्होंने खिताब भी जीता है। तो हुई ना एमआई खिताब की प्रबल दावेदार!

बुमराह एमआई के मुख्य हथियार

पिछली तीन पारियों को छोड़ दिया जाए तो एलएसजी के निकोलस पूरन इस टूर्नामेंट में बेहतरीन फॉर्म में रहे हैं और लंबे समय तक ऑरेंज कैप की दौड़ में भी सबसे आगे थे। हालांकि कुछ मैचों से गेंदबाजों ने उनका तोड़ निकाला है और वह इस मैच में भी जारी रह सकता है। पूरन, एमआई के स्ट्राइक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के खिलाफ आईपीएल में सिर्फ 72 के स्ट्राइक रेट और सिर्फ 6.5 की औसत से रन बना पाते हैं, जबकि बुमराह ने उनको पांच पारियों में दो बार आउट किया है।

Advertisement

एक अर्धशतक को छोड़ दिया जाए तो एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने आईपीएल 2025 में कुछ खास नहीं किया है। उनका यह सिरदर्द इस मैच में भी जारी रह सकता है क्योंकि बुमराह पंत को सात आईपीएल पारियों में आउट कर चुके हैं। आईपीएल में कोई भी गेंदबाज पंत को इतनी बार नहीं आउट कर पाया है। मोहम्मद सिराज चार बार ऐसा करके दूसरे स्थान पर है। पंत, बुमराह पर सिर्फ 7.9 की औसत और 120 के स्ट्राइक रेट से रन बना पाते हैं।

हार्दिक को रोक सकते हैं आवेश

यूं तो एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने इस सीजन बल्ले से अधिक गेंद से अपना योगदान दिया है, लेकिन जब भी उन्हें बल्ले से भी मौका मिला है तो उन्होंने निराश नहीं किया है। हालांकि एलएसजी के आवेश खान ने इस सीजन डेथ ओवरों में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है और वह वहां हार्दिक को रोकने की क्षमता रखते हैं। आवेश ने आईपीएल में हार्दिक को तीन बार आउट किया है, जबकि हार्दिक उन पर सिर्फ 10.7 की औसत और 87 के स्ट्राइक रेट से रन बना पाते हैं। आवेश ने बेहतरीन फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा को भी आईपीएल में दो-दो बार आउट किया है, जबकि दोनों, हार्दिक की तरह आवेश पर 100 से कम के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं।

Advertisement

आवेश का ओवरऑल एमआई के खिलाफ भी रिकॉर्ड बहुत अच्छा रहा है और उन्होंने इस टीम के खिलाफ छह पारियों में 16.3 की बेहतरीन औसत और 12 के शानदार स्ट्राइक रेट से 11 विकेट लिए हैं। वानखेड़े की पिच भी आवेश को लुभाती है और उन्होंने इस मैदान पर छह पारियों में सिर्फ 7.7 की इकॉनमी से रन देते हुए नौ विकेट लिए हैं। कुल मिलाकर यह आवेश के लिए एक अहम मैच साबित हो सकता है।

जारी रह सकता है हार्दिक का बेहतरीन गेंदबाजी फॉर्म

वहीं हार्दिक की गेंदबाजी की बात की जाए तो इस सीजन 12 विकेट लेकर वह पर्पल कैप की सूची में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं, जिसमें एलएसजी के खिलाफ लखनऊ में हुए मैच का पंजा भी शामिल है। वह इस मैच में भी अपनी गेंदबाजी फॉर्म को जारी रख सकते हैं क्योंकि वह एलएसजी के विदेशी बल्लेबाजों डेविड मिलर को सात, एडन मार्करम को दो और निकोलस पूरन को भी दो बार आउट कर चुके हैं, जबकि ये तीनों बल्लेबाज इन पर 130 के स्ट्राइक रेट में रन बनाते हैं।

Advertisement

रवि बिश्नोई की हो सकती है फॉर्म वापसी

पिछले दो सीजन एलएसजी के प्रमुख गेंदबाज रहे रवि बिश्नोई को इस सीजन अभी तक लय नहीं हासिल हो पाई है और नौ मैचों में चार बार उन्हें बिना किसी विकेट के वापस लौटना पड़ा है। उन्होंने इस साल नौ मैचों में 41.75 की औसत और 10.43 के महंगे इकॉनमी से रन देते हुए सिर्फ आठ विकेट लिए हैं। हालांकि एमआई के खिलाफ उनकी फॉर्म वापसी हो सकती है क्योंकि उनका रिकॉर्ड इस टीम और इस टीम के बल्लेबाजों के खिलाफ बेहतरीन रहा है।

बिश्नोई ने एमआई के खिलाफ 11 मैचों में सिर्फ 7.8 की इकॉनमी से रन देते हुए 12 विकेट लिए हैं, जो कि उनका किसी भी आईपीएल टीम के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने फॉर्म में चल रहे एमआई के प्रमुख बल्लेबाजों रोहित और सूर्यकुमार को तीन-तीन बार आउट किया है। हालांकि तिलक वर्मा उन पर 193 जबकि हार्दिक उन पर 223 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं, जबकि इन दोनों को बिश्नोई कभी भी आउट नहीं कर पाए हैं।

Advertisement

पिछले दो सीजन एलएसजी के प्रमुख गेंदबाज रहे रवि बिश्नोई को इस सीजन अभी तक लय नहीं हासिल हो पाई है और नौ मैचों में चार बार उन्हें बिना किसी विकेट के वापस लौटना पड़ा है। उन्होंने इस साल नौ मैचों में 41.75 की औसत और 10.43 के महंगे इकॉनमी से रन देते हुए सिर्फ आठ विकेट लिए हैं। हालांकि एमआई के खिलाफ उनकी फॉर्म वापसी हो सकती है क्योंकि उनका रिकॉर्ड इस टीम और इस टीम के बल्लेबाजों के खिलाफ बेहतरीन रहा है।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार