Rajiv Gandhi International Stadium: प्रभसिमरन सिंह की 71 रन की तूफानी पारी के बदौलत पंजाब किंग्स ने सीजन के अपने आखिरी आईपीएल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रविवार को 20 ओवर में पांच विकेट पर 214 रन का मजबूत स्कोर बनाया।

Advertisement

पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। प्रभसिमरन सिंह और अथर्व तायडे ने पंजाब किंग्‍स को 97 रनों की अहम शुरुआत दिलाई। दोनों ने ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी की, अथर्व अपने अर्धशतक से चूके लेकिन प्रभसिमरन इस सीज़न अपना दूसरा अर्धशतक लगाने में कामयाब हो गए। इसके बाद राइली रूसो ने भी 49 रनों की अहम पारी खेली।

Advertisement

तायडे 27 गेंदों में 5 चौकों और दो छक्कों की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए।

प्रभसिमरन ने मात्र 45 गेंदों में 71 रन में 7 चौके और 4 छक्के उड़ाए। राइली रुसो ने 24 गेंद में 3 चौके और 4 छक्के उड़ाते हुए 49 रन का योगदान किया। इस मैच में कप्तानी संभाल रहे जितेश शर्मा ने 15 गेंदों में नाबाद 32 रन में 2 चौके और 2 छक्के लगाए। जितेश ने पारी की आखिरी दो गेंदों पर दो छक्के जड़े।

हैदराबाद के ख़िलाफ़ आईपीएल 2024 में सात बार 200+ का स्कोर बन चुका है, जो कि आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार