तीन साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया ने अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किंग्समीड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद नॉर्खिया ने टेस्ट क्रिकेट को खेल का सबसे बेहतरीन और चुनौतीपूर्ण फॉर्मेट बताया।

नॉर्खिया ने आखिरी बार 2023 में सेंचुरियन में वेस्टइंडीज के खिलाफ साउथ अफ्रीका के लिए टेस्ट मैच खेला था। पहले टेस्ट के शुरुआती दिन उन्होंने दो विकेट लिए और मेजबान टीम को ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 187/6 पर रोकने में मदद की, जिसके बाद शुक्रवार को खराब रोशनी और बारिश के कारण खेल जल्दी खत्म करना पड़ा।

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने एक ही ओवर में एलेक्स कैरी (14) और ब्यू वेबस्टर (4) को आउट किया, जिससे ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 124/6 हो गया। फिटनेस की समस्याओं और मौकों के हाथ से निकल जाने के कारण लंबे समय तक बाहर रहने के बाद नॉर्खिया टेस्ट टीम में लौटे हैं। 'क्रिकइन्फो' के अनुसार, नॉर्खिया ने कहा, "मैं हमेशा से टेस्ट खेलना चाहता था। मगर मौके, समय और हालात हमेशा सही नहीं रहे। जाहिर है कि कुछ समस्याओं के कारण चीजें हमेशा वैसी नहीं हुईं जैसी होनी चाहिए थीं।"

टेस्ट क्रिकेट में वापसी की अपनी पिछली कोशिशों को याद करते हुए एनरिक नॉर्खिया ने उस चोट का जिक्र किया, जिसने उनकी राह मुश्किल बना दी थी। तेज गेंदबाज ने बताया कि पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के दौरान लगी चोट की वजह से वह लंबे समय तक मैदान से दूर रहे और टेस्ट टीम में वापसी की उनकी योजनाएं प्रभावित हुईं।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मैं पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज के सबसे करीब पहुंचा था। वनडे मैचों के दौरान मेरे पैर की उंगली टूट गई थी, जब डेविड नेट्स में मुझे रिवर्स स्विंग गेंदें फेंक रहे थे। तो हां, अतीत में ऐसा मौका आया था। आखिरकार सब कुछ ठीक हो गया और मैं मैदान पर वापस आ सका, देश के लिए फिर से खेल सका, खासकर टेस्ट कैप पहनकर। घर पर रखे-रखे यह थोड़ी पुरानी हो गई है।"

नॉर्खिया ने कहा कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट की शारीरिक चुनौतियों का सामना करना पसंद है, खासकर लंबे समय तक लगातार गेंदबाजी करते हुए विकेट लेने की चुनौती। उन्होंने कहा, "मुझे कड़ी मेहनत करना पसंद है। मैंने हमेशा कहा है कि दूसरा, तीसरा या शायद चौथा स्पेल खेल का वह हिस्सा है जिसका मैं सबसे अधिक आनंद लेता हूं, जहां आपको अपनी पूरी ताकत लगानी होती है और टीम के लिए कुछ हासिल करने की कोशिश करनी होती है। इसी कारण मैंने हमेशा इसका आनंद लिया है और आगे भी लेता रहूंगा। शायद यह सबसे अच्छा फॉर्मेट है। तो हां, यहां दोबारा आकर अच्छा लग रहा है।"

पहले दिन एनरिक नॉर्खिया साउथ अफ्रीका के उन तीन गेंदबाजों में शामिल रहे जिन्होंने दो-दो विकेट हासिल किए। उनके अलावा वियान मुल्डर और मार्को जानसन ने भी शानदार गेंदबाजी की। मुल्डर ने खतरनाक बल्लेबाज ट्रेविस हेड को पवेलियन भेजा, जबकि जानसन ने निक मैडिंसन और स्टीव स्मिथ के विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी पर दबाव बना दिया।

नॉर्खिया ने कहा कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट की शारीरिक चुनौतियों का सामना करना पसंद है, खासकर लंबे समय तक लगातार गेंदबाजी करते हुए विकेट लेने की चुनौती। उन्होंने कहा, "मुझे कड़ी मेहनत करना पसंद है। मैंने हमेशा कहा है कि दूसरा, तीसरा या शायद चौथा स्पेल खेल का वह हिस्सा है जिसका मैं सबसे अधिक आनंद लेता हूं, जहां आपको अपनी पूरी ताकत लगानी होती है और टीम के लिए कुछ हासिल करने की कोशिश करनी होती है। इसी कारण मैंने हमेशा इसका आनंद लिया है और आगे भी लेता रहूंगा। शायद यह सबसे अच्छा फॉर्मेट है। तो हां, यहां दोबारा आकर अच्छा लग रहा है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार