राष्ट्रीय टीमों के खराब प्रदर्शन के बाद कप्तानी में बदलाव की चर्चाओं के बीच शाहीन शाह अफरीदी ने कहा है कि, फिलहाल वह पाकिस्तान की वनडे टीम के कप्तान हैं। एक समाचार रिपोर्ट में सोमवार को यह जानकारी दी गई।

Advertisement

'टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट' के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पूर्व कप्तान बाबर को सभी फॉर्मेट में कप्तानी देने का वादा किया है। टेस्ट टीम की कमान सौंपने के बाद, पीसीबी अब उन्हें वनडे टीम की कप्तानी सौंपने पर भी विचार कर रहा है।

जब शाहीन शाह अफरीदी से पूछा गया कि क्या व्हाइट-बॉल हेड कोच माइक हेसन और प्रभावशाली चयनकर्ता आकिब जावेद वनडे कप्तान के तौर पर उनका समर्थन करते हैं? तो शाहीन ने हल्की मुस्कान के साथ कहा, "अभी तक तो मैं ही कप्तान हूं।"

उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि बाबर ने इस शर्त पर टेस्ट कप्तानी स्वीकार की थी कि उन्हें सभी फॉर्मेट का कप्तान बनाया जाए। सूत्रों के मुताबिक, दो चयनकर्ताओं ने बाबर को भरोसा दिलाया था कि अगर वह वेस्टइंडीज में दो टेस्ट और इंग्लैंड में तीन टेस्ट मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो उन्हें सभी फॉर्मेट का कप्तान बना दिया जाएगा।

शाहीन को पिछले साल अक्टूबर में बिना किसी तय कार्यकाल के वनडे कप्तान नियुक्त किया गया था। उन्होंने मोहम्मद रिजवान की जगह ली थी, जिनकी कप्तानी में पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी के पहले दौर से ही बाहर हुआ और 24 साल में पहली बार वेस्टइंडीज से सीरीज हार गया था।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि बाबर ने इस शर्त पर टेस्ट कप्तानी स्वीकार की थी कि उन्हें सभी फॉर्मेट का कप्तान बनाया जाए। सूत्रों के मुताबिक, दो चयनकर्ताओं ने बाबर को भरोसा दिलाया था कि अगर वह वेस्टइंडीज में दो टेस्ट और इंग्लैंड में तीन टेस्ट मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो उन्हें सभी फॉर्मेट का कप्तान बना दिया जाएगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज बासित अली ने हाल ही में भविष्यवाणी की है कि अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप में बाबर ही पाकिस्तान के कप्तान होंगे। वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए पाकिस्तान का शेड्यूल काफी व्यस्त है। इसमें श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू ट्राई-सीरीज, उसके बाद जिम्बाब्वे और आयरलैंड के साथ एक और ट्राई-सीरीज (जिसका वेन्यू संभवतः जिम्बाब्वे होगा) और इंग्लैंड में पांच मैचों की सीरीज शामिल है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार