New Delhi: भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज और टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन ने मंगलवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में विस्फोटक अर्धशतक लगाया। इस पारी की बदौलत सैमसन ने एक बार फिर अपने आलोचकों को शांत कर दिया।

Advertisement

सीरीज के पहले टी20 में 8 गेंदों पर 10 रन बनाने वाले सैमसन ने इस मुकाबले में 22 गेंदों पर 4 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 57 रन की बेहतरीन पारी खेली।

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजू सैमसन से टॉप ऑर्डर अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी से मिल रही चुनौती पर सवाल किया गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा, "यह मुश्किल है, लेकिन वह समझते हैं कि सभी क्रिकेटर देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और सभी का लक्ष्य देश के लिए जीत हासिल करना है। टॉप ऑर्डर में हर कोई अच्छा खेल रहा है। मैं उन्हीं चीजों को नियंत्रित कर सकता हूं, जो मेरे नियंत्रण में हैं।"

सैमसन ने कहा, "मुझे लगता है कि यह बहुत मुश्किल जगह है, पूरी टीम मैनेजमेंट और हर किसी के लिए। कप्तान, कोच और चयनकर्ता सभी के लिए मुश्किल है। सभी बहुत अच्छे हैं और सभी प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा परफॉर्म करते रहने का सही मौका दिया जाना चाहिए।"

उन्होंने कहा है कि मैं अपने प्रतियोगियों के साथ सकारात्मक रहने की कोशिश करता हूं। मुझे लगता है कि वे बाहरी दुनिया के लिए कॉम्पिटिटर हैं, लेकिन हम एक टीम हैं और हम एक देश के लिए खेल रहे हैं और हम पहले गेम जीतना चाहते हैं, और फिर यह दूसरे लोगों पर निर्भर करता है।

वैभव सूर्यवंशी के लिए सैमसन ने कहा, "आप एक 15 साल के लड़के को देखते हैं जो आईपीएल 700-800 रन बनाकर आया है। मेरा टूर्नामेंट उससे पहले था। उसके बाद, उसने बहुत अच्छा परफॉर्म किया। उसे किसी न किसी तरह से आना ही था। मैंने 2-3 गेम में अच्छा परफॉर्म नहीं किया, और वह फॉर्म में था, और हम उस सीरीज में गेम जीतना चाहते थे। नेतृत्व के नजरिए से मैं यह समझता हूं। मैं खुद भी आईपीएल में बतौर कप्तान ऐसी स्थिति में रहा हूं।"

उन्होंने कहा है कि मैं अपने प्रतियोगियों के साथ सकारात्मक रहने की कोशिश करता हूं। मुझे लगता है कि वे बाहरी दुनिया के लिए कॉम्पिटिटर हैं, लेकिन हम एक टीम हैं और हम एक देश के लिए खेल रहे हैं और हम पहले गेम जीतना चाहते हैं, और फिर यह दूसरे लोगों पर निर्भर करता है।

Also Read: LIVE Cricket Score

वैभव को अफगानिस्तान के साथ जारी टी20 सीरीज के शुरुआती 2 मैचों में जगह नहीं मिली है। देखना होगा कि सीरीज के तीसरे मैच में उनकी प्लेइंग इलेवन में जगह बनती है या नहीं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार