दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के साथ गकेबरहा में खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन बेहतरीन शतक लगाते हुए अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। टेंबा बावुमा ने हमेशा से दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को अपना हीरो माना है और उनकी तकनीक को अपनाने की कोशिश की है।
तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद बावुमा से जब सचिन और उनकी बल्लेबाजी तकनीक के बीच समानता से जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मैं अपनी तकनीक को उनकी तकनीक जैसा करने की कोशिश करता हूं। मैं कोई बड़ा आदमी नहीं हूं। मैं सच में कोई बड़ा कदम नहीं उठा पाऊंगा। मैं अपने मूवमेंट के मामले में कुशल होने की कोशिश करता हूं। कभी-कभी इससे मैं मुश्किल में पड़ जाता हूं। लेकिन मुझे लगता है कि मेरे लिए, आमतौर पर यही काम करता है। मैं गेंद को जितना हो सके अपने शरीर के करीब खेलने की कोशिश करता हूं। उम्मीद है कि यह काम करेगा।"
गकेबरहा टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 110 के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए थे। बावुमा ने यहां से मोर्चा संभाला और 334 गेंदों पर 18 चौकों और 1 छक्के की मदद से 179 रन की पारी खेल टीम का स्कोर 425 तक पहुंचा दिया। इस दौरान बावुमा ने मार्को जानसेन (85) के साथ छठे विकेट के लिए 132 और साइमन हार्मर (82) के साथ आठवें विकेट के लिए 183 रन की साझेदारी की। बावुमा ने दक्षिण अफ्रीका की पारी 9 विकेट पर 425 रन पर घोषित की।
बावुमा ने मार्को जानसेन और साइमन हार्मर की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, "मार्को गेम के एक मुश्किल पल में आए। आते ही उन्होंने कुछ शॉट लगाए। उनकी बहुत बहादुरी भरी पारी थी। साइमन भी शानदार थे। मुझे लगता है कि आखिर में वह अनलकी रहे कि तीन अंकों के करीब नहीं पहुंच पाए। हालांकि, बैटिंग के नजरिए से हमने अपना काम कर दिया है।"
गकेबरहा टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 110 के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए थे। बावुमा ने यहां से मोर्चा संभाला और 334 गेंदों पर 18 चौकों और 1 छक्के की मदद से 179 रन की पारी खेल टीम का स्कोर 425 तक पहुंचा दिया। इस दौरान बावुमा ने मार्को जानसेन (85) के साथ छठे विकेट के लिए 132 और साइमन हार्मर (82) के साथ आठवें विकेट के लिए 183 रन की साझेदारी की। बावुमा ने दक्षिण अफ्रीका की पारी 9 विकेट पर 425 रन पर घोषित की।
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS