T20 World Cup Final: भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जिताने में संजू सैमसन का अहम योगदान रहा, जिन्होंने टूर्नामेंट के अंतिम तीन मुकाबलों में 97*, 89 और 89 रन की पारी खेली। सैमसन ने इस टूर्नामेंट में 80.25 की औसत के साथ 321 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया।

Advertisement

रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मैच में भारत ने 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवरों में महज 159 रन पर सिमट गई।

Advertisement

खिताबी जीत के बाद संजू सैमसन ने कहा, "यह किसी सपने जैसा लग रहा है। मैं बहुत खुश और आभारी हूं। मेरे पास शब्द नहीं हैं, भावनाएं भी व्यक्त नहीं कर पा रहा हूं।"

अपने तीन अर्धशतकों के बारे में सैमसन ने कहा, "सच कहूं तो इसकी शुरुआत एक-दो साल पहले हो गई थी। जब मैं टी20 वर्ल्ड कप 2024 की टीम में था, लेकिन मुझे खेलने का मौका नहीं मिला, तब से मैं लगातार इसकी कल्पना करता रहा और मेहनत करता रहा। मैं ठीक वही करना चाहता था जो आज कर पाया हूं।"

खिताबी जीत के बाद संजू सैमसन ने कहा, "यह किसी सपने जैसा लग रहा है। मैं बहुत खुश और आभारी हूं। मेरे पास शब्द नहीं हैं, भावनाएं भी व्यक्त नहीं कर पा रहा हूं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

खराब फॉर्म के बीच संजू को दिग्गज खिलाड़ियों ने सपोर्ट किया, जिसका खुलासा उन्होंने वर्ल्ड कप खिताब जीतने के बाद किया है। संजू ने कहा, "कई पूर्व खिलाड़ियों ने मुझसे संपर्क किया और मेरी मदद करने की कोशिश की। पिछले कुछ महीनों से मैं लगातार सचिन तेंदुलकर सर के संपर्क में था। मैंने उनसे खुद संपर्क किया और उनसे लंबी-लंबी बातचीत हुई। उनके जैसे महान खिलाड़ी से मार्गदर्शन मिलना इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है? जिन्होंने भी मेरा साथ दिया, मैं उन सभी का बहुत आभारी हूं।"

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार