Asia Cup: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को खेले जाने वाले मुकाबले का बहिष्कार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान के इस फैसले के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के बीच संभावित वित्तीय नुकसान को लेकर चिंताओं के बीच 'बैक-चैनल बातचीत' शुरू हो गई है।

Advertisement

पाकिस्तान ग्रुप ए में भारत, नामीबिया, नीदरलैंड और यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (यूएसए) के साथ है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में खेला जाना है, लेकिन पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा।

Advertisement

रविवार को पाकिस्तानी सरकार ने घोषणा की थी कि उसकी नेशनल क्रिकेट टीम 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत के विरुद्ध टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप-स्टेज मैच नहीं खेलेगी। रिपोर्ट के अनुसार, इस फैसले के चलते विश्व क्रिकेट को 250 मिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान हो सकता है।

आईसीसी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से समझौता करना चाहता है। 'द डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ अन्य क्रिकेट बोर्ड ने इसके लिए आईसीसी को सपोर्ट दिया है।

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस कदम के लिए पाकिस्तान पर बैन लगाया जाएगा या नहीं, लेकिन आईसीसी ने स्पष्ट तौर पर पीसीबी से कहा है कि अगर भारत के खिलाफ मुकाबले का बॉयकॉट होता है, तो इसके व्यापक और दूरगामी परिणामों पर विचार करें।

पाकिस्तानी सरकार की घोषणा के बाद आईसीसी ने रविवार को बयान जारी करते हुए पीसीबी से आपसी सहमति के साथ समाधान खोजने का आग्रह करते हुए चेतावनी दी थी कि चुनिंदा भागीदारी ग्लोबल कॉम्पिटिशन के सिद्धांतों को कमजोर करती है।

Advertisement

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस कदम के लिए पाकिस्तान पर बैन लगाया जाएगा या नहीं, लेकिन आईसीसी ने स्पष्ट तौर पर पीसीबी से कहा है कि अगर भारत के खिलाफ मुकाबले का बॉयकॉट होता है, तो इसके व्यापक और दूरगामी परिणामों पर विचार करें।

Also Read: LIVE Cricket Score

आईसीसी ने उम्मीद जताई है कि पीसीबी अपने देश में क्रिकेट के लिए बड़े और लंबे समय तक चलने वाले नतीजों पर विचार करेगा, क्योंकि इससे ग्लोबल क्रिकेट इकोसिस्टम पर असर पड़ने की संभावना है, जिसका वह खुद एक सदस्य और लाभार्थी है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार