भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को उनके 54वें जन्मदिन (बुधवार) पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बड़ा सम्मान दिया है। गांगुली को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। इसके लिए पूर्व कप्तान ने आईसीसी अध्यक्ष जय शाह को धन्यवाद दिया है।

Advertisement

सौरव गांगुली ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। पूर्व कप्तान ने एक्स पर लिखा, "आईसीसी और अध्यक्ष जय शाह को मुझे हॉल ऑफ फेम में शामिल करने के लिए धन्यवाद। यह बहुत बड़ा सम्मान है। हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले 10 भारतीयों में से एक। कुछ बेहतरीन नामों के बीच होना कमाल है।"

Advertisement

गांगुली ने अपने पोस्ट में बीसीसीआई को भी टैग किया है।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) 11 जुलाई को एडिनबर्ग में अपनी सालाना बैठक के आखिर में इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकती है। आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले पहले अन्य भारतीय बिशन सिंह बेदी (2009), सुनील गावस्कर (2009), कपिल देव (2010), अनिल कुंबले (2015), राहुल द्रविड़ (2018), सचिन तेंदुलकर (2019), वीनू मांकड़ (2021), डायना एडुल्जी (2023), वीरेंद्र सहवाग (2023), नीतू डेविड (2024) और एमएस धोनी (2025) हैं।

सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट का बड़ा नाम रहे हैं। अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी से उन्होंने भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाई दी थी। गांगुली ने 2000 में मैच-फिक्सिंग के आरोपों से जूझ रही भारतीय टीम की कप्तानी संभाली और अपनी नेतृत्व क्षमता से टीम को एक मजबूत और सशक्त पहचान दी।

गांगुली की कप्तानी में भारत ने विदेशों में टेस्ट जीतना शुरू किया तो वनडे फॉर्मेट में विपक्षी टीमों को कड़ी टक्कर देनी शुरू की। गांगुली की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड में नेटवेस्ट सीरीज जीती, 2002 में चैंपियंस ट्रॉफी का संयुक्त विजेता रहा, और 2003 वनडे विश्व कप का फाइनल खेला।

Advertisement

सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट का बड़ा नाम रहे हैं। अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी से उन्होंने भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाई दी थी। गांगुली ने 2000 में मैच-फिक्सिंग के आरोपों से जूझ रही भारतीय टीम की कप्तानी संभाली और अपनी नेतृत्व क्षमता से टीम को एक मजबूत और सशक्त पहचान दी।

Also Read: LIVE Cricket Score

क्रिकेट से संन्यास के बाद गांगुली खेल प्रशासन में सक्रिय हैं। वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं और फिलहाल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) के अध्यक्ष हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार