बांग्लादेश ने हाल में संपन्न घरेलू वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया था। इस सीरीज में बांग्लादेश के गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा था, और उसका फायदा उन्हें आईसीसी द्वारा बुधवार को जारी वनडे रैंकिंग में मिलता हुआ दिख रहा है।
आईसीसी द्वारा जारी गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप-10 गेंदबाजों पर नजर डालें तो अफगानिस्तान के राशिद खान पहले, पाकिस्तान के अबरार अहमद दूसरे, इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर तीसरे, दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज चौथे, श्रीलंका के महेश तिक्षाणा पांचवें, इंग्लैंड के आदिल राशिद छठे, भारत के कुलदीप यादव सातवें, बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज आठवें, पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी नौवें और न्यूजीलैंड के मिचेल सेंटनर दसवें स्थान पर हैं।
आईसीसी द्वारा जारी वनडे रैंकिंग में बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों शोरीफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, और तस्कीन अहमद को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है।
शोरीफुल इस्लाम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे में 6 विकेट लिए थे। उन्हें 10 पायदान का फायदा हुआ है और वह 18वें नंबर पर पहुंच गए हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान 12 पायदान ऊपर चढ़कर 25वें नंबर पर आ गए हैं, जबकि तस्कीन अहमद पांच पायदान ऊपर चढ़कर 27वें नंबर पर आ गए हैं।
आईसीसी द्वारा जारी वनडे रैंकिंग में बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों शोरीफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, और तस्कीन अहमद को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है।
Also Read: LIVE Cricket Score
वनडे के शीर्ष दस ऑलराउंडर्स में अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजाई पहले, जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा दूसरे, अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी तीसरे, बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज चौथे, अफगानिस्तान के राशिद खान पांचवें, न्यूजीलैंड के माइकल ब्रेसवेल छठे, न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकमुलेन सातवें, न्यूजीलैंड के मिचेल सेंटनर आठवें, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा नौवें, और भारत के अक्षर पटेल दसवें स्थान पर हैं।