वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पायदान हासिल कर लिया है। सलामी बल्लेबाज ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध अर्धशतकीय पारी खेलकर रैंकिंग में इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट को पछाड़ दिया।

Advertisement

स्मृति मंधाना ने 14 सितंबर को न्यू चंडीगढ़ में खेले गए मुकाबले में 63 गेंदों का सामना करते हुए 58 रन बनाए थे। उनकी इस पारी के दौरान 2 छक्के और 6 चौके भी देखने को मिले। इस पारी के चलते मंधाना को सात रेटिंग अंक मिले। अब वह इंग्लैंड की कप्तान से चार अंक आगे निकल गई हैं।

Advertisement

इसी मुकाबले में सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल ने 96 गेंदों में 64 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी में छह चौके शामिल थे। वह चार पायदान की छलांग के साथ 42वें स्थान पर पहुंच गई हैं। 54 रन की पारी खेलने वाली हरलीन देओल पांच पायदान ऊपर चढ़ते हुए 43वें पायदान पर आ गई हैं।

इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की थी। बेथ मूनी 74 गेंदों में नाबाद 77 रन की पारी खेलकर पांचवें स्थान पर पहुंच गई हैं। मूनी ने तीन पायदान की छलांग लगाई है।

इसी मुकाबले में सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल ने 96 गेंदों में 64 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी में छह चौके शामिल थे। वह चार पायदान की छलांग के साथ 42वें स्थान पर पहुंच गई हैं। 54 रन की पारी खेलने वाली हरलीन देओल पांच पायदान ऊपर चढ़ते हुए 43वें पायदान पर आ गई हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 281 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 44.1 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। ऑस्ट्रेलिया सीरीज में फिलहाल 1-0 से आगे है। सीरीज के अगले मुकाबले 17 और 20 सितंबर को खेले जाने हैं। इसके बाद 30 सितंबर से महिला वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत होने जा रही है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार