वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स और हेली मैथ्यूज को 'जुलाई माह' के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया है। ग्रीव्स को टेस्ट क्रिकेट में, जबकि मैथ्यूज को वनडे में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए यह अवॉर्ड मिला है, जिससे वेस्टइंडीज ने एक खास 'डबल' हासिल किया।

Advertisement

ऐसा पहली बार है, जब एक ही माह में वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने दोनों अवॉर्ड जीते हैं और जनवरी 2021 में इन अवॉर्ड्स की शुरुआत के बाद से ऐसा केवल 5वीं बार हुआ है। इससे पहले, भारत के जसप्रीत बुमराह और स्मृति मंधाना (जून 2024), श्रीलंका के डुनिथ वेलालेज और हर्षिता समरविक्रमा (अगस्त 2024), भारत के अभिषेक शर्मा और स्मृति मंधाना (सितंबर 2025) और साउथ अफ्रीका के सेनुरन मुथुसामी और लौरा वोल्वार्ड्ट (अक्टूबर 2025) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

श्रीलंका और पाकिस्तान के विरुद्ध घरेलू टेस्ट मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले ग्रीव्स ने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक और बांग्लादेश के ओपनर तंजीद हसन को पीछे छोड़ते हुए यह अवॉर्ड जीता। ग्रीव्स ने नॉर्थ साउंड में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट को बचाने में मदद की थी। मेहमान टीम के 9 विकेट पर 549 रन बनाने के बाद उन्होंने शानदार 180 रन बनाए, जिससे दो मैचों की आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज में 1-0 से जीत सुनिश्चित हुई। त्रिनिदाद में पाकिस्तान के विरुद्ध दो टेस्ट मैचों में से पहले मैच में, उन्होंने 90 रन की जीत में 27 रन देकर पांच और 12 रन देकर दो विकेट लिए और अपनी टीम को आगे पहुंचाया।

आईसीसी की तरफ से जारी रिलीज में ग्रीव्स ने कहा, "अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए यह महीना मेरे लिए यादगार रहा है। श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देना मेरे लिए खास रहा है। टेस्ट क्रिकेट में असरदार प्रदर्शन करना हमेशा मेरे लिए यादगार रहेगा, खासकर तब जब यह हमारे घरेलू दर्शकों के सामने हो। मुझे खुशी है कि मैंने टीम के लिए कुछ अहम प्रदर्शनों में अपना योगदान दिया है, और मुझे उम्मीद है कि मैं आगे भी इसी तरह महत्वपूर्ण योगदान देता रहूंगा। मैं अपने टीम के साथियों और टीम स्टाफ को उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद देता हूं और आने वाले महीनों में इस मोमेंटम को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं।"

दूसरी तरफ, हेली मैथ्यूज ने इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट और श्रीलंकाई बल्लेबाज हर्षिता समरविक्रमा को पछाड़कर यह अवॉर्ड अपने नाम किया है। यह उनका रिकॉर्ड 5वीं बार अवॉर्ड है। इससे पहले, मैथ्यूज नवंबर 2021, अक्टूबर 2023, अप्रैल 2024 और जून 2025 में यह खिताब जीत चुकी हैं।

आईसीसी की तरफ से जारी रिलीज में ग्रीव्स ने कहा, "अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए यह महीना मेरे लिए यादगार रहा है। श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देना मेरे लिए खास रहा है। टेस्ट क्रिकेट में असरदार प्रदर्शन करना हमेशा मेरे लिए यादगार रहेगा, खासकर तब जब यह हमारे घरेलू दर्शकों के सामने हो। मुझे खुशी है कि मैंने टीम के लिए कुछ अहम प्रदर्शनों में अपना योगदान दिया है, और मुझे उम्मीद है कि मैं आगे भी इसी तरह महत्वपूर्ण योगदान देता रहूंगा। मैं अपने टीम के साथियों और टीम स्टाफ को उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद देता हूं और आने वाले महीनों में इस मोमेंटम को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

मैथ्यूज ने यह खिताब जीतने के बाद कहा, "मैं एक बार फिर आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतकर बहुत खुश हूं। यह पिछले अवॉर्ड्स जितना ही खास है। मुझे उम्मीद है कि यह मुझे अपने मानक को और बेहतर बनाने, वेस्टइंडीज के लिए योगदान देने और भविष्य में ऐसे और अवॉर्ड्स जीतने के लिए प्रेरित करेगा। महिला क्रिकेट के लिए यह एक रोमांचक समय है, जिसमें पहले से कहीं ज्यादा ध्यान और दिलचस्पी दिखाई जा रही है। मुझे अपने प्रदर्शन के जरिए इसके विकास में योगदान देने पर गर्व है और मैं महिला खेल को लगातार सपोर्ट करने के लिए आईसीसी का धन्यवाद करती हूं।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार