ICC Women's ODI rankings: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा स्पिनर वैष्णवी शर्मा ने आईसीसी विमेंस वनडे रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है। जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मुकाबलों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद वैष्णवी बॉलिंग रैंकिंग में 53 स्थान ऊपर चढ़कर 94वें नंबर पर पहुंच गई हैं।
20 वर्षीय स्पिनर ने तीसरे और आखिरी वनडे में बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस दौरान अपने करियर में पहली बार पारी में 5 विकेट हासिल किए, जिससे वह भारतीय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा फायदा पाने वाली खिलाड़ी बन गईं।
दूसरे वनडे में चार विकेट लेने के बाद, वैष्णवी ने सीरीज के आखिरी मैच में भी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 39 रन देकर 5 विकेट लिए। यह वनडे फॉर्मेट में उनका तीसरा मैच था, जिसमें दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया और भारत ने सीरीज में 3-0 से 'क्लीन स्वीप' किया।
बॉलिंग रैंकिंग में वैष्णवी के अलावा, सयाली सतघरे ने भी शानदार प्रगति की है। जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में सयाली ने 6 ओवरों में 11 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। इस प्रदर्शन के दम पर वह 18 स्थान ऊपर चढ़कर 85वें नंबर पर आ गईं। तीसरे वनडे में दो विकेट लेने के बाद बाएं हाथ की स्पिनर क्रांति गौड़ एक स्थान ऊपर चढ़कर 24वें नंबर पर पहुंच गई हैं।
जिम्बाब्वे की तरफ से नोमवेलो सिबांडा बॉलिंग रैंकिंग में दो स्थान ऊपर चढ़कर 60वें नंबर पर आ गईं, जिन्होंने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में कुल 3 विकेट चटकाए थे। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज अलाना किंग शीर्ष पर हैं। भारतीयों में दीप्ति शर्मा (आठवां पायदान) सबसे आगे हैं।
बल्लेबाजी रैंकिंग में, भारतीय ओपनर प्रतिका रावल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए तीन स्थान की छलांग लगाई। अब वह 18वें नंबर पर पहुंच गई हैं। प्रतिका रावल ने इस सीरीज में लगातार तीसरी बार अर्धशतक जड़ा और अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी।
जिम्बाब्वे की तरफ से नोमवेलो सिबांडा बॉलिंग रैंकिंग में दो स्थान ऊपर चढ़कर 60वें नंबर पर आ गईं, जिन्होंने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में कुल 3 विकेट चटकाए थे। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज अलाना किंग शीर्ष पर हैं। भारतीयों में दीप्ति शर्मा (आठवां पायदान) सबसे आगे हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS